---Advertisement---

Hina Afridi ने तैमूर अकबर से निकाह के लिए की 5 लाख महीने का खर्चा और बिजनेस क्लास ट्रिप की मांग, वीडियो देख लोग बोले ‘शादी नहीं सौदेबाजी है’

Hina Afridi: हिना अफरीदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां वह अपने पति से ऐसी मांग करते हुए नजर आए जिसने सोशल मीडिया यूजर्स का दिमाग हिला दिया है। आइए जानते हैं क्यों ट्रोल हो रही है पाकिस्तानी हसीना।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 18, 2026 3:40 अपराह्न

Hina Afridi
Follow Us
---Advertisement---

Hina Afridi: पाकिस्तानी एक्ट्रेस और इनफ्लुएंसर हिना अफरीदी ने सोशल मीडिया पर्सनैलिटी तैमूर अकबर से शादी की है। उनके निकाह का वीडियो वायरल हो रहा है जहां वह अपने पति से एक खास प्रॉमिस लेती हुई नजर आ रही है। महीने के खर्च और शॉपिंग को लेकर वह जिस तरह की बात करती है उसने सोशल मीडिया पर एक अलग ही विवाद की शुरुआत कर दी है। जहां कुछ लोग उनके इस शर्त को देखकर तारीफ कर रहे हैं और जिस तरह से तैमूर अकबर अपनी पत्नी की हर बात सुन रहे हैं उसने लोगों का दिल जीता है। कुछ लोग ट्रोल भी कर रहे हैं।

Hina Afridi ने की पति से अजीबोगरीब डिमांड

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो यहां हिना अफरीदी यह कहती हुई नजर आती है कि “आप हर महीने मुझे 500000 रुपये देंगे। इसके अलावा जिस डिजाइनर के मैं कपड़े पसंद करूंगी वह दिलवाओगे। मैं कहीं पर भी जाऊं मेरे आने जाने का खर्चा आप उठाओगे। 6 महीने में एक बार मुझे आप ट्रिप पर ले जाएंगे और बिजनेस क्लास टिकट। जितनी भी मैं शॉपिंग करूंगी वह सारे खर्चे आपके होंगे मैं अपना 1 रुपये नहीं दूंगी।” ऐसे में तैमूर अकबर हामी भरते हैं। सोशल मीडिया पर इस क्लिप ने सनसनी मचा दी और लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस को ट्रोल करने लगे लोग

जहां कुछ लोग इस प्रॉमिस की तारीफ करते हुए नजर आए हैं तो कई लोग ऐसे हैं जो हिना अफरीदी को ट्रोल करते हुए दिख रहे हैं। जहां एक यूजर ने कहा इसे कहते हैं असली गोल्ड डिगर तो एक ने कहा इनका तलाक भी जल्द होगा। एक यूजर ने कहा यह तो हक है तो एक ने कहा क्या दुल्हन है। एक ने लिखा अभी यह लड़का कुछ डिमांड कर दे तो आवाम को आग लग जाती। एक ने लिखा तैमूर शॉक्ड तो एक ने कहा ज्यादा टाइम नहीं चलने वाली यह शादी। एक यूजर ने कहा यह शादी नहीं सौदेबाजी है तो एक ने लिखा शादी कर रही है या सौदा।

इंस्टाग्राम चैनल से इस वीडियो को 17000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mallika Sherawat

अक्टूबर 24, 2026

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026