---Advertisement---

Homebound Movie Review: ईशान खट्टर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तो जाह्नवी कपूर ने भी किया हैरान, जानिए क्यों फिल्म को कहा जा रहा ‘शानदार’

Homebound Movie Review: नीरज घेवान के निर्देशन में बनने वाली ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की फिल्म होमबाउंड रिलीज हो चुकी है और इसे किस तरह के ऑडियंस रिव्यू मिले हैं। आइए जानते हैं टिकट बुक करने से पहले खासियत।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 26, 2025 12:09 अपराह्न

Homebound Movie Review
Follow Us
---Advertisement---

Homebound Movie Review: ऑस्कर में स्टैंडिंग ओवेशन मिलने वाली फिल्म होमबाउंड का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की यह ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म सिनेमाघर में रिलीज हुई है। इसे सोशल मीडिया पर यूजर्स से तमाम प्रतिक्रियाएं मिल रही है और इसे शानदार बताया जा रहा है। कहा जा रहा है ईशान खट्टर ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इस फिल्म में किया है। वहीं जाह्नवी कपूर के भी अवतार ने लोगों को हैरान कर दिया। आइए जानते हैं सिनेमाघर में देखने से पहले होमबाउंड मूवी रिव्यू और खासियत क्या है।

आखिर किस बारे में है फिल्म होमबाउंड

जहां तक होमबाउंड की कहानी की बात करें तो यह एक छोटे से गांव के दो बचपन के दोस्त की है जो पुलिस की नौकरी के लिए मेहनत कर रहे हैं। समाज में अपनी एक पहचान बनाने के लिए वह इस नौकरी को करना चाहते हैं लेकिन बाद में जब वह अपने सपने के करीब पहुंचते हैं तो दोस्ती के बीच दराडे आ जाती है। दोस्तों की इस कहानी का आखिर क्या अंत होगा इसे देखने के लिए आपको फिल्म देखने की जरूरत है।

होमबाउंड मूवी रिव्यू में जानिए क्या है खासियत

फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श का कहना है कि मसान के निर्देशक नीरज घेवान ने एक अद्भुत कहानी पेश की है जो दिल को छू सकती है। इतना ही नहीं इसे वैश्विक मान्यता का हकदार बताया है। होबाउंड मूवी रिव्यू की बात करें तो इस कहानी के लेखन आपको हर मोड़ पर चौका देने के लिए काफी है। आपको इसका संघर्ष स्वाभाविक लगेगा और इसमें इमोशनल हाई वोल्टेज ड्रामे के साथ-साथ इमोशनल मोमेंट्स है जो इसे खास बनाती है। सिनेमैटोग्राफी से लेकर बैकग्राउंड स्कोर और एडिटिंग तक सब जबरदस्त है।

Homebound Movie Review में जानिए क्यों है ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की एक्टिंग स्पेशल

जहां तक ईशान खट्टर ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है और उनके डायलॉग से लेकर उनकी संवेदनशीलता तक एक्स्ट्राऑर्डिनरी है। इसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम विशाल जेठवा अपनी एक्टिंग से इस बात को साबित कर गए कि वह लाजवाब हैं और हर सीन देखकर आप भावुक हो जाएंगे। उनकी एनर्जी खास है तो वहीं जाह्नवी कपूर अपने इस अंदाज में हैरान करती है। यह दिखाता है कि वह एक एक्ट्रेस के तौर पर कमाल की है। आप इस फिल्म को और इसके स्टार कास्ट को नजर अंदाज नहीं कर सकते।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026