---Advertisement---

Homebound Trailer: कान्स के बाद ईशान खट्टर की जाह्नवी कपूर संग हुई घर वापसी, रुलाएगी दोस्ती और महत्वाकांक्षा की लड़ाई

Homebound Trailer: जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म होमबाउंड का ट्रेलर जारी किया गया जो काफी इमोशनल है और इसे देखने के बाद आप भावुक हो जाएंगे। दोस्ती और सपने को उड़ान देने की कहानी आप सिनेमाघर में देख सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 17, 2025 12:44 अपराह्न

Homebound Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Homebound Trailer: कान्स में धमाका करने के बाद होमबाउंड की वापसी घर हो चुकी है और ऐसे में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। होमबाउंड ट्रेलर वाकई काफी इमोशनल है जिसकी कहानी की झलक दिखाई गई। दोस्ती, प्यार और समाज के साथ तकरार की जद्दोजहद होमबाउंड ट्रेलर में दिखाया गया है जो इस खास बनाता है। यही वजह है कि ट्रेलर देखने के बाद आप इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हो जाएंगे जो निश्चित तौर पर इसकी खासियत को दिखाने के लिए काफी है। जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की होमबाउंड आपको इमोशनल कर सकता है।

Homebound Trailer में है दोस्ती और सपने की जिद की कहानी

ईशान खट्टर के साथ विशाल जेठवा की दोस्ती का एक अलग मिसाल होमबाउंड ट्रेलर में साबित करने में कामयाब हुई है। उनके बीच गलतफहमियां भी आती है लेकिन उनकी दोस्ती उस पर भारी पड़ती नजर आती है। कैसे वे मुश्किल समय में एक दूसरे को संभालते हैं और अपने सपने को उड़ान देने के लिए किस हद तक पहुंचते हैं। होमबाउंड ट्रेलर में यह बखूबी दर्शाने की कोशिश की गई है तो दूसरी तरफ जाह्नवी कपूर की झलक कम दिखाई देती हो लेकिन इस बार अपने अलग अंदाज में वह नजर आने वाली है।

ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की होमबाउंड होने वाली है काफी खास

नीरज घायवान की होमबाउंड को लेकर लंबे समय से लगातार क्रेज बरकारार था क्योंकि कान्स फिल्म फेस्टिवल में इसे दिखाया गया था जिसकी वजह से फैंस के बीच उसका खुमार था। अब ऐसे में ट्रेलर आपको इमोशनल कर सकता है क्योंकि इसकी कहानी काफी दिलचस्प दिखाई गई है। मशान मेकर्स की तरफ से एक और कहानी को नई मोड देने की कोशिश और समाज में ऊंच नीच के साथ-साथ जाति भेदभाव, अमीरी-गरीबी पर कटाक्ष करती हुई यह कहानी आपको खूब पसंद आएगी। यह 26 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 25, 2026

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Health Tips

अक्टूबर 25, 2026

Pneumonia

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026