Honey Singh की जिंदगी पर बनेंगी डॉक्यूमेंट्री फिल्म, बर्थडे पर फैंस को मिला रिटर्न गिफ्ट

Honey Singh: फैंस के लिए यह खबर हनी सिंह के जन्मदिन पर रिटर्न गिफ्ट है।हनी सिंह को लोग कितना चाहते हैं इसमें कोई शक नहीं है ऐसे में उनकी जिंदगी पर बनने की खबर सामने आई है। आपको बता दे कि इस डॉक्यूमेंट्री को ऑस्कर विजेता फिल्म मेकर गुनीत मोंगा बनाएंगी जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Honey Singh: इंडस्ट्री के पॉप सिंगर और रैपर हनी सिंह 15 मार्च को जन्मदिन मना रहे हैं। हनी सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं और उनकी निजी जिंदगी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। अगर हम यह बात कहें कि हनी की जिंदगी पर फिल्म बन सकती है तो शायद यह गलत नहीं होगा। जी हां, बहुत जल्द हनी सिंह की जिंदगी पर डॉक्यूमेंट्री बनने वाली है जिसे ऑस्कर विजेता फिल्म मेकर गुनीत मोंगा बनाएंगी। यह डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।

Exit mobile version