---Advertisement---

Housefull 5: अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म में चित्रांगदा-नरगिस सहित ये हसीनाएं जमाएंगी रंग, बिग बॉस फैंस को भी मिलेगा तोहफा

Housefull 5: अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 को लेकर इंतजार कर रहे लोगों को खास तोहफा मिलने वाला है क्योंकि इसमें पांच हसीनाएं नजर आएंगी। नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह समेत इन हसीनाओं का चलेगा जादू।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 12, 2024 4:33 अपराह्न

Housefull 5
Follow Us
---Advertisement---

Housefull 5: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हाउसफुल’ को लोगों ने किस कदर पसंद किया इसमें कोई दो राय नहीं है। 2010 में रिलीज हुई इस फिल्म के 4 और पार्ट बने और ऐसे में मेकर्स बहुत जल्द हाउसफुल 5 लेकर आने के लिए तैयार है। साजिद नाडियावाला की इस फिल्म के लिए पिछले लंबे समय से लोग इंतजार कर रहे हैं और रिपोर्ट के मुताबिक तरुण मनसुखानी इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। भूत बंगला (Bhoot Bangla) एक्टर अक्षय कुमार के साथ ये पांच हसीनाएं नजर आने वाली है जिसकी नाम की पुष्टि सोशल मीडिया पर की जा रही है। आइए जानते हैं।

Housefull 5 में दिखेगा इन एक्ट्रेस का जमावड़ा

अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, नाना पाटेकर, फरदीन खान जैकी श्रॉफ चंकी पांडे और डिनो मोरिया जैसे सितारे नजर आ सकते हैं। वहीं एक्ट्रेस की जब बात करें तो इसमें एक बार फिर खूबसूरत एक्ट्रेस का जमावड़ा देखने को मिलने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में जैकलिन फर्नांडीज के अलावा सोनम बाजवा, चित्रांगदा सिंह, सौंदर्या शर्मा और नरगिस फाखरी दिखाई देंगी। सौंदर्या शर्मा को देखने के लिए बिग बॉस के फैंस निश्चित तौर पर एक्साइटेड होंगे क्योंकि एक्ट्रेस बिग बॉस 16 में धमाल मचा चुकी हैं।

Housefull 5 की रिलीज और शूटिंग की लेटेस्ट अपडेट

हाउसफुल 5 को लेकर लेटेस्ट अपडेट की माने तो 15 सितंबर से लंदन में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। जहां 45 दिनों तक लंदन में इस फिल्म की शूटिंग होगी। वही रिलीज को लेकर कहा जा रहा है कि 2025 के बकरीद के मौके पर इस फिल्म को सिनेमाघर में रिलीज करने की तैयारी है।

15 साल से लोगों को गुदगुदा रही Housefull सिक्वल

जहां तक हाउसफुल फिल्म की बात करें तो इसकी पहली कड़ी 2010 में रिलीज हुई थी तो वहीं हाउसफुल 2 2012 में आई थी। हाउसफुल 3 2016 में तो हाउसफुल 4 को लोगों ने 2019 में खूब पसंद किया। अब ऐसे में 5 साल के बाद हाउसफुल 5 लेकर आ रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

अगस्त 27, 2026