---Advertisement---

क्या बनेगी Hrithik Roshan के लिए ‘लक बाय चांस 2’, 2009 में रिलीज इस थ्रिलर ड्रामे को लेकर इंडस्ट्री के डायरेक्टर्स को बताई तमन्ना

Hrithik Roshan: आखिर अपनी करियर के किस किरदार को भूल नहीं पा रहे हैं ग्रीक गॉड, सोशल मीडिया पर इसे लेकर पोस्ट करते हुए डायरेक्टर से खास गुजारिश नजर आए एक्टर, आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 5, 2026 10:48 पूर्वाह्न

Hrithik Roshan
Follow Us
---Advertisement---

Hrithik Roshan: बॉलीवुड के ग्रीक गॉड जो अपने हर किरदार के लिए हमेशा चर्चा में होते हैं। वॉर से लेकर मुझसे शादी करोगी हो या कहो ना प्यार है हर एक फिल्म से वह फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं लेकिन क्या आपको पता है कि ऋतिक रोशन के लिए उनके करियर की सबसे बेस्ट फिल्म कौन सी है। हम बात कर रहे हैं 2009 में रिलीज हुई लक बाय चांस की जो जोया अख्तर के निर्देशन में बनी थी। आखिर 17 साल के बाद ऋतिक रोशन को क्यों इस फिल्म की याद आई और क्यों उन्होंने किया कहा कि वह अच्छे आदमी वाले किरदार को निभा कर थक चुके हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स क्या है।

Hrithik Roshan ने लंदन की गलियों से किया बड़ा खुलासा

दरअसल ऋतिक रोशन केस लेटेस्ट पोस्ट की बात करें तो वह पेरिस की सड़क पर नजर आ रहे हैं बैकग्राउंड में रोशनी के बीच एफिल टावर नजर आ रहा है तो इस दौरान ब्लैक कैप और जैकेट के साथ स्कार्फ को कैरी करते हुए दिखे। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, “अभी मुझसे पूछा गया कि मैं किस तरह का रोल ढूंढ रहा हूं। और जब यह मेरे पास आया तो मैं खुद हैरान रह गया। लक बाय चांस का ज़फ़र याद है? वही है। मैं ऐसा कुछ करने को तैयार हो जाता। लेकिन डायरेक्टर मुझे सिर्फ़ अच्छे आदमी का रोल करते देखना चाहते हैं। दुख की बात है।”

आखिर क्या की ऋतिक रोशन के पोस्ट पर जोया अख्तर ने टिप्पणी

बता दें कि जोया अख्तर ने इस पर कमेंट किया, “चलो कॉफी पीते हैं।”खास बात यह है कि 2009 में रिलीज होने वाली इस फिल्म की डायरेक्टर कोई और नहीं बल्कि जोया ही थी और यह उनका डेब्यू था जिसमें फरहान अख्तर कोंकणा सेन शर्मा मुख्य किरदार में नजर आई थी। वहीं फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने इसे प्रोड्यूस किया था। जफर खान के रोल में ऋतिक रोशन एक बड़े कैमियो में दिखे थे जो एक बॉलीवुड सुपर स्टार होता है। जफर खान की किरदार मे फैंस उन्हें काफी पसंद किया था जो एक मतलबी सुपरस्टार होता है

क्या है ऋतिक रोशन के पोस्ट के मायने

वहीं इस पोस्ट को देखने के बाद ऋतिक रोशन के फैंस पर बातें बनाने में पीछे नहीं है। जहां कुछ लोगों का कहना है कि आने वाले दिनों में कुछ एक्साइटिंग देखने को मिल सकता है। वहीं इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कुछ लोगों का कहना है कि कि शायद लक बाय चांस 2 बने। वहीं ऋतिक रोशन को आखिरी बार ‘वॉर 2’ में देखा गया था।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026