---Advertisement---

Huma Qureshi: विराट कोहली की बीवी-कैटरीना कैफ़ के पति के टीचर से क्या हुमा कर रही शादी? रचित सिंह की बाहों में लिपटी एक्ट्रेस हो रही वायरल

Huma Qureshi: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इसकी वजह उनकी एक्टिंग कोच रुमर्ड ब्यॉयफ्रेंड रचित सिंह बताया जा रहा है। दोनों एक इवेंट के दौरान एक-दूसरे पर प्यार लुटा रहे हैं। रचित सिंह अनुष्का शर्मा और विक्की कौशल जैसे सितारों के मास्टर रह चुके हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 17, 2025 12:04 अपराह्न

Huma Qureshi
Follow Us
---Advertisement---

Huma Qureshi: हुमा कुरैशी का जब नाम आता है तो लोगों को उनकी ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ फिल्म और एक्टिंग की याद आ जाती है। लेकिन 39 साल की एक्ट्रेस इस समय मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर दूसरे कारण से चर्चाओं मेंबनी हुई है। दरअसल, उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो रुमर्ड ब्यॉयफ्रेंड रचित सिहं की बाहों में लिपटी हुई है। ये एक कॉन्सर्ट का वीडियो है। इसे देखने के बाद फैंस को इनकी सगाई वाली बात सच लगने लगी है। यही वजह है कि, वो पूछ रहे हैं कि क्या कपल जल्द शादी रचाएगा? हुमा को तो सभी जानते लेकिन क्या आपको पता है रचित सिंह कोई मामूली इंसान नहीं हैं। वो विराट कोहली की बीवी अनुष्का शर्मा और कैटरीनी कैफ के पति विक्की कौशल के टीचर रह चुके हैं।

Huma Qureshi और रुमर्ड ब्यॉयफ्रेंड रचित का प्राइवेट मूमेंट वायरल

सोशल मीडिया पर viralbhayani की तरफ से इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट
किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, हुमा कुरैशी को रचित सिंह पीछे से पकड़े हुए हैं। इस दौरान उन्होंने अपने दोनों हाथों को एक्ट्रेस के गले में डाला हुआ है और सार्वजनिक स्थान पर प्यार लुटा रहे हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री लाजवाब लग रही है।

देखें वीडियो

ये वीडियो सिंगर और कंपोजर हिमेश रेशमिया का म्यूजिक कॉन्सर्ट का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, जैसे ही रचित सिंह अपनी बाहों में हुमा कुरैशी को भरते हैं वैसे ही एक्ट्रेस उनका हाथ हटवा देती हैं। इसके बाद दोनों हंसने लग जाते हैं। ‘दिल्ली क्राइम सीजन 3’ की एक्ट्रेस को सरेआम रुमर्ड ब्यॉयफ्रेंड के साथ देख फैंस के मन में सवाल उठने लगा कि, क्या कपल जल्द शादी रचाएगा? आपको बता दें, अभी हालहि में दोनों की प्राइवेट सगाई का काफी सारी चर्चाएं हुई थीं। ऐसे में दोनों का साथ दिखना फैंस के मन में कई सवाल उठा रहा है।

बॉलीवुड सितारों के मास्टर हैं रचित सिंह

आपको बता दें, हुमा कुरैशी के रुमर्ड ब्यॉयफ्रेंड रचित सिंह कोई मामूली इंसान नहीं हैं। वो एक एक्टिंग ट्रेनर है। उन्होंने अनुष्का शर्मा, विक्की कौशल, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट जैसे कई बड़े सितारों को एक्टिंग सिखाई है। वो इन सुपर स्टार्स के टीचर रह चुके हैं। रचित ‘कर्मा कॉलिंग’ वेब सारीज में भी दिख चुके हैं। फिलहाल वो हुमा के साथ अपनी रोमांटिक वीडियो के कारण चर्चाओं में बने हुए हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026