दीपिका पादुकोण कंट्रोवर्सी के बीच आलिया भट्ट को लेकर क्यों Imtiaz Ali बोले ‘इतने हम मतलबी हैं नहीं’, बॉलीवुड पर ‘मैं वापस आऊंगा’ डायरेक्टर ने की टिप्पणी

Imtiaz Ali: मैं वापस आऊंगा डायरेक्टर ने आखिर आलिया भट्ट की तारीफ करते हुए बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर क्या खुलासा किया जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में।

Imtiaz Ali

Photo Credit- Google Imtiaz Ali

Imtiaz Ali: बहुत जल्द ‘मैं वापस आऊंगा‘ फिल्म को लेकर स्क्रीन पर ओल्ड स्कूल ड्रामा से तबाही मचाने के लिए तैयार डायरेक्टर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। जहां बीते दिन उन्होंने दीपिका पादुकोण के गुड गर्ल इमेज का दिखावा करने का बयान दिया था जिसकी वजह से उन्हें फजीहत का सामना करना पड़ा। बाद में उन्होंने इस पर सफाई तो दे दी लेकिन इस सब के बीच अब उन्होंने आलिया भट्ट और बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। एक्ट्रेस ने उनकी आने वाली फिल्म मैं वापस आऊंगा को कान्स में प्रमोट किया था जिस पर इम्तियाज अली ने प्रतिक्रिया दी है।

आलिया भट्ट ने किया में वापस आऊंगा को चीयर्स तो Imtiaz Ali ने कहीं ये बात

जब आलिया भट्ट ‘मैं वापस आऊंगा’ फिल्म को प्रमोट करने को लेकर इम्तियाज अली से पूछा गया तब उन्होंने कहा कि “हम लोग मतलबी हैं ही नहीं। देखो उसने क्या किया है। उसके पास ऐसा करने की कोई वजह नहीं थी। ऐसा नहीं है कि उसने बस कुछ फॉरवर्ड कर दिया। उसने सच में कुछ किया क्योंकि उसे ऐसा करने का मन हुआ।” ऐसे में इम्तियाज अली का कहना है कि आलिया भट्ट ने अपने मन से मैं वापस आऊंगा को प्रमोट किया और इंडस्ट्री में अपनापन भी है जो शायद आम जनता को नहीं दिखती है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर क्या बोले इम्तियाज अली

इसके साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर बात करते हुए इम्तियाज अली ने कहा, “हम सभी इस सरोगेट फैमिली सिचुएशन का हिस्सा हैं। हम सभी ड्रिफ्टर और सपने देखने वाले हैं जो बेहतरीन फिल्में बनाना चाहते हैं, चाहते हैं कि हमारी फिल्में सफल हों, और यह भी चाहते हैं कि दूसरे भी आगे बढ़ें और तरक्की करें। हम एक-दूसरे को प्यार भी दिखाना चाहते हैं। आलिया ने जो किया है, वह असल में दिखाता है कि फिल्म इंडस्ट्री असल में कैसी है। लोगों में एक-दूसरे के लिए बहुत प्यार है।”

बता दे कि दिलजीत दोसांझ शरवरी बाघ और वेदांग रैना की फिल्म 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी जहां इसकी टक्कर कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ और मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से होगा।

Exit mobile version