---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: लवकेश कटारिया में अपने इस फैमिली मेंबर को देखती नजर आईं Janhvi Kapoor, जानें कौन है वो

Bigg Boss OTT 3 का एक लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है जिसमें, Janhvi Kapoor ने खुलासा किया कि वह लवकेश कटारिया में अपने एक फैमिली मेंबर को देखती हैं। चलिए जानते हैं वो कौन है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 27, 2024 4:58 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म उलझ के प्रमोशन में जोरों-शोरों से लगी हुई हैं। यहीं अब एक्ट्रेस अपनी फिल्म को प्रोमोट करने फैंस के फेवरेट शो बिग बॉस ओटीटी 3 में भी जा पहुंची हैं। शो में आते ही एक्ट्रेस ने एक बड़ा खुलासा किया है जिसमें, वह बताती दिखीं कि वो यूट्यूबर लवकेश कटारिया में अपने एक फैमिली मेंबर को देखती हैं। चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने आखिर ऐसा क्यों कहा और वह फैमिली मेंबर आखिर कौन है।

लवकेश कटारिया में अपने फैमिली मेंबर को देखती नजर आईं Janhvi Kapoor

हाल में जियो सिनेमा के ऑफिशियल पेज पर शो का एक रीसेंट प्रोमो शेयर किया गया है। इस प्रोमो में दिखाया जा रहा है कि, एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और शो होस्ट अनिल कपूर काफी मस्ती के मूड में हैं। इसी बीच अनिल कपूर एक्ट्रेस से कहते हैं “जान्हवी क्यों न हम बिग बॉस हाउस में से अपने फैमिली मेंबर की कास्टिंग करें” जिसके जवाब में एक्ट्रेस कहती हैं “हां ये एक मेजदार गेम हैं। यहीं जब अनिल कपूर एक्ट्रेस जान्हवी से पूछते हैं “कौन है कपूर फैमिली का लवकेश जो सबको रोस्ट करता है” इसके जवाब में जान्हवी कहती दिखीं “संजय चाचू” एक्ट्रेस के इस जवाब से यह साफ हो रहा है कि उनके संजय चाचू लवकेश की तरह सबको रोस्ट करते हैं।

कब रिलीज़ होगी जान्हवी की फिल्म

इसी के साथ आपको बता दें, जाह्नवी कपूर और गुलशन देवैया की फिल्म “उलझ 2” अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी और जिसे आप सभी अपने नजदीकी सिनेमाघरों में जा कर देख सकेंगे। अगर आप भी एक्ट्रेस के जबरा फैंस में से एक हैं तो बताते चलें, फिल्म उलझ के बाद आप सभी जान्हवी को उनकी अपकमिंग फिल्म देवरा और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में देख सकेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026

Raja Shivaji

मई 13, 2026

Salman Khan

मई 13, 2026