Ramayana फिल्म में रणबीर कपूर और यश ही नहीं बल्कि इन 3 किरदारों पर टिकी है फैंस की नजर, जानें क्यों हैं खास?

Ramayana : बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म कही जाने वाली रामायण दीवाली पर रिलीज हो रही है। भगवान राम के जीवन पर आधारित इस फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर आने के बाद फैंस को रणबीर कपूर और यश के अलगावा 3 ऐसे कैरेक्टर हैं जो काफी पसंद आ रहे हैं।

Ramayana

Picture Credit: Google

Ramayana :  बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म कही जाने वाली ‘रामायण’ का ट्रेलर जब से आयी है , तब से ऑडियंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। लोग भगवान राम का रोल कर रहे एक्टर रणबीर कपूर  और  रावण का रोल कर रहे यश से काफी प्रभावित हैं।  लेकिन 3 अन्य किरदारों को कर रहे सेलिब्रेटीज का बेसब्री से इंतजार है। वो ट्रेलर में इन्हें देखकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

Ramayana  फिल्म में अरुण गोविल  को देखने के लिए बेताब हुए फैंस

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में  बन रही फिल्म ‘रामायण’ में एक्टर और बीजेपी सांसद अरुण गोविल राजा दशरथ  भगवान राम के पिता का रोल कर रहे हैं। फिल्म के टीज़र और ट्रेलर के बाद से ही उनके इस किरदार को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। अरुण गोविल टीवी पर आने वाली  रामायण में भगवान राम का किरदार कर चुके हैं। जिसे आज तक कोई नहीं भूला है। यही वजह है कि, फैंस उन्हें बड़े सितारों के साथ बड़ी स्क्रीन पर देखने के लिए काफी बेताब हैं।

‘रामायाण’ फिल्म में लारा दत्ता के कैकेयी के किरदार ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

रामायण फिल्म का जब से ट्रेलर आया है , तब से एक्ट्रेस लारा दत्ता के लुक को लेकर काफी ट्रोलिंग हो रही है। फिल्म में वो राजा दशरथ की दूसरी पत्नी महारानी कैकेयी का किरदार कर रही हैं। इसमें उन्हें मॉर्डन साड़ी में दिखाया गया है। पूरी फिल्म में उनके कपड़े बिल्कुल भी किरदार से जम नहीं रहे हैं, यही वजह है ऑडियंस उन्हें देखने के लिए काफी बेताब हैं।

रकुल प्रीत सिंह का ‘शूर्पणखा’ रोल कर रहा एक्साइटेंड

बॉलीवुड फिल्म ‘रामायण’ में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह राक्षस राजा रावण की बहन ‘शूर्पणखा’ का रोल कर रही हैं। लेकिन उन्हें देखने के बाद सोशल मीडिया पर लुक को लेकर ट्रोलिंग हो रही है। जिस तरह से शूर्पणखा का मॉर्डन और ग्लैमर्स लुक दिखाया गया है। वो लोगों को हजम नहीं हो रहा है।

Exit mobile version