Mrunal Thakur: नकली वीडियो और कंटेंट से परेशान हुई एक्ट्रेस ने उन सभी लोगों को चेतावनी जारी की है जो इन कामों को अंजाम देते हैं। दरअसल उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ऐसे लोगों को सावधान करती हुई दिखी है। मृणाल ठाकुर ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि इसे फॉर्मल नोटिस समझे। उनकी तस्वीर और डीपफेक कंटेंट को शेयर करने वाले को सावधान होने की जरूरत है नहीं तो आपके लिए मुश्किल बढ़ सकती है। आइए जानते हैं आखिर एक्ट्रेस ने ऐसा क्या कहा जो जाहिर तौर पर सोशल मीडिया यूजर्स के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकती है।
Mrunal Thakur ने इस तरह लोगों को दिया फॉर्मल नोटिस
इंस्टाग्राम स्टोरी पर मृणाल ठाकुर ने लिखा कि “मेरी तस्वीर का इस्तेमाल करके डीपफेक कंटेंट बनाना या शेयर करना गैर कानूनी और नामंजूर है। इसे तुरंत रोकने के लिए अपना फॉर्मल नोटिस समझे। मेरी पहचान का आगे कोई भी गलत इस्तेमाल करने पर कानूनी कार्यवाही होगी।” जाहिर तौर पर मृणाल ठाकुर वह पहले स्टार नहीं है लेकिन उन्होंने अपने इस पोस्ट से उन सभी लोगों को कड़ी चेतावनी दे दी है जो इस तरह के गलत काम को अंजाम दे रहे हैं। एक्ट्रेस के नाम को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
मृणाल ठाकुर से पहले ये स्टार्स भी हो चुके हैं मुखर
दरअसल यह पहली दफा नहीं है जब किसी स्टार ने डीपफेक वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी हो और कानूनी धमकी की चेतावनी दी हो। हाल ही में कई एक्टर्स ने एआई का गलत इस्तेमाल करके उनकी पर्सनालिटी को अलग तरीके से दिखाने की वजह से कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुके हैं। अक्षय कुमार से लेकर अनिल कपूर, वरुण धवन, शिल्पा शेट्टी, प्रीति जिंटा, सुनील शेट्टी, कार्तिक आर्यन जैसे कई स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने गलत कंटेंट को लेकर आपत्ति जता चुके हैं। वहीं इस लिस्ट में रश्मिका मंदाना का भी नाम शामिल है जिनके डीपफेक कंटेंट काफी वायरल हुए थे जिस पर मृणाल ठाकुर मुखर हुई है।
