Mrunal Thakur: टीवी से करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस आज बॉलीवुड की दुनिया में खूबसूरत नाम बन चुकी है। जी हां, हम बात कर रहे हैं मृणाल ठाकुर की जो 33 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस और खूबसूरती से लोगों के दिल को जीत लेती है। क्या आपको पता है कि डाइटिंग के बीच एक्ट्रेस ने चीट डे को भी जरूरी और हेल्दी बताया है लेकिन इसे किस तरह से बैलेंस करना है। इस बारे में भी बात करते हुए एक्ट्रेस दिखाई देती है। वही क्या आपको पता है किस तरह से खुद की फिटनेस का ध्यान देती है। आज यानी 1 अगस्त को एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी फिटनेस सीक्रेट क्या है।
चीट डे को लेकर क्या बोली मृणाल ठाकुर
मृणाल ठाकुर के अगर फिटनेस सीक्रेट की बात करें तो इस बारे में बात करती हुई वह खुद नजर आई हैं। इस दौरान वह बताती है कि मैं चीट डेज भी करती हूं खास करके रविवार को घर पर स्पेशल महाराष्ट्रीयन फूड बनता है जैसे चिकन करी। हालांकि इस दिन चपाती की बजाय एक्ट्रेस कोशिश करती हैं कि चपाती के बजाय हम लोग बाजरा रोटी या ज्वार रोटी का सेवन करें। इस बात का खास ख्याल रखते हैं कि अगर वह दोपहर को कोई भारी खाना खा लेती है तो रात के खाने में कैलोरी मेंटेन रखना जरूरी है। एक्ट्रेस के मुताबिक चीट डे जरूरी है कि अगर आप खुद को खुश रखना चाहते हैं।
Mrunal Thakur के लिए क्या है वर्कआउट रुटिन
वहीं इसके अलावा एक और क्लिप में रणवीर अलाहाबादिया के साथ बातचीत में मृणाल ठाकुर ने बताया कि वह काफी ज्यादा वर्कआउट करती है। वह कहती है पाइलेट्स, टेनिस प्लेइंग और स्ट्रैंथ को वह फॉलो करती हैं। एक्ट्रेस दो दिन पिलेट्स, 2 दिन स्ट्रैंथ और 2 दिन टेनिस पर फोकस करती हैं।
ऐसे में इतना तो तय है कि वर्कआउट के साथ-साथ डाइट को देती है और मृणाल ठाकुर इस बात का ध्यान रखती है कि मेंटेन रह सके जो उनके लिए फायदेमंद रहा है।
