---Advertisement---

अलग अंदाज में जॉगिंग करते दुल्हनिया Ira Khan को लेने पहुंचे नुपुर, क्यों टॉक ऑफ द टाउन बनी आमिर की बेटी की शादी

Ira Khan: आमिर खान की बेटी इरा खान आखिरकार अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। यह सोशल मीडिया काफी चर्चा में है जिसमें कपल की वेडिंग आउटफिट पर लोगों की नजरे अटक गई क्योंकि यह काफी अलग है। फैंस के बीच इरा और नुपुर का लुक फिलहाल सनसनी मचाने के लिए काफी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 4, 2024 10:52 पूर्वाह्न

Ira Khan
Follow Us
---Advertisement---

Ira Khan: आमिर खान की बेटी इरा खान बन गई दुल्हनिया। लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग इरा खान ने शादी कर ली है। उन्होंने परिवार और करीबियों की मौजूदगी में रजिस्टर मैरिज किया जिसकी झलक फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। खास बात यह है कि इस दौरान कपल अलग अंदाज में नजर आए। नूपुर अपनी दुल्हनिया को लेने कुछ ऐसे पहुंचे जो अब सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रही है। अक्सर बॉलीवुड स्टार्स की ड्रेसिंग सेंस पर लोगों की नजरें होती है कि उन्होंने अपने खास दिन के लिए क्या पहना है। ऐसे में नूपुर और इरा हर किसी से अलग दिखे। आइए देखते हैं वायरल वीडियो।

वेडिंग आउटफिट पर अटक गई नजरें

फिलहाल कपल का वेडिंग लुक सोशल मीडिया पर टॉक ऑफ़ द टाउन बना हुआ है जहां मैरिज रजिस्ट्रेशन के समय नूपुर ब्लैक बनियान और शॉर्ट्स में नजर आए। वहीं ब्राइडल लहंगे को छोड़ इरा ने अफगानी स्टाइल सलवार और शर्ट शर्ट चोली के साथ सर के ऊपर दुपट्टा पहनी हुई नजर आई। उनका यह अंदाज हर दुल्हन से हटके रहा। वहीं शादी के बाद नुपुर ब्लू सिल्क सिंपल शेरवानी में दिखे। खास बात यह है कि जॉगिंग करते हुए अपने दोस्तों के साथ नूपुर अपनी दुल्हनिया को लेने के लिए पहुंचे थे। खास अंदाज में डांस करते हुए दिखे। फिलहाल शादी की झलक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

चर्चा में है इरा की शादी

नुपुर अपने अलग अंदाज के लिए हमेशा से जाने जाते हैं। जहां शादी से पहले इरा सैलून के बाहर स्पॉट हुई वहीं नूपुर को भी कई दफा स्पॉट किया गया। यहां तक की शादी के दिन भी इरा खान की झलक दिखाई दी थी। वहीं बाद में वेडिंग आउटफिट पर लोगों की तो नजर ही अटक गई है क्योंकि यह बॉलीवुड टाउन से काफी लग रहा। बेटी की शादी के दिन आमिर व्हाइट कुर्ता धोती के साथ ब्लैक सूट को स्टाइल करते हुए दिखे। वहीं लोगों की नजरें उनकी एक वाइफ रीना दत्ता और किरण राव पर भी रहा। शादी में अंबानी परिवार भी शिरकत करते हुए दिखे।

अलग है इरा का अंदाज

गौरतलब है कि इरा और नुपुर पिछले साल शुरुआत में सगाई कर अपने अलग-अलग झलक दिखाई थी जो काफी अलग थी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर इरा काफी एक्टिव रहती हैं और वह अलग अंदाज के लिए जानी जाती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026