---Advertisement---

क्या वाकई में Adah Sharma ख़रीद रही सुशांत सिंह राजपूत का घर? जानें क्यों हो रही चर्चा

Adah Sharma ने कुछ समय पहले अपने स्वास्थ्य को लेकर मीडिया में काफ़ी सुर्खियां बटोरी थी। वहीं अभिनेत्री अब एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में ये ख़बर आयी है कि अदा ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का घर ख़रीदा है जिसमें वह अपनी मौत से पहले रहा करते थे।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 26, 2023 11:36 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Adah Sharma: इस महीने की शुरुआत में ही अदा शर्मा अपने स्वास्थ्य को लेकर चर्चा में आयी थीं। उस दौरान अभिनेत्री ने फेंस को अपने स्वास्थ्य की अपडेट देते हुए यह कहा था कि वह कुछ समय के लिए काम से ब्रेक ले रही हैं। वहीं अब अदा एक बार फिर चर्चा में आई हैं। इस बार इसकी वजह उनका मुंबई में लिया नया घर है जो उन्होंने हाल ही में ख़रीदा है। 

सुर्ख़ियों में आया Adah Sharma का नया घर

दरअसल Adah Sharma ने मुंबई में एक नया घर ख़रीदा है। इस घर की ख़ास बात यह है कि यह घर पहले बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का हुआ करता था। आपको बता दें कि कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर ये कहा जा रहा था कि Adah Sharma मुंबई के मोंट ब्लैक अपार्टमेंट में घर ख़रीद रही हैं। इसी अपार्टमेंट में सुशांत सिंह राजपूत अपनी मौत से पहले रहा करते थे। ऐसा भी सामने आया है कि सुशांत अपने घर के लिए 4.5 लाख रुपये किराये के तौर पर देते थे। 

वहीं यह अपार्टमेंट सुशांत के फ़ैन्स के दिल के बहुत क़रीब है। वहीं अभिनेता की मौत के बाद से यह अपार्टमेंट इतना मशहूर हो गया कि इसके दाम बढ़ा दिए गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक़ Adah Sharma अपने इस नए घर में कब शिफ़्ट करेंगीं इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है। 

कब हुआ सुशांत सिंह राजपूत का निधन?

ग़ौरतलब है कि जून 2022 में सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। अभिनेता के मौत के मामले की जाँच केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंपी गई है। इसके अलावा इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ड्रग्स के संबंध में जांच कर रही है। आपको बता दें कि अभी तक अभिनेता की मौत को लेकर सीबीआई द्वारा कोई पुख़्ता रिपोर्ट पेश नहीं की गई है। वहीं सुशांत को बॉलीवुड में उनके दमदार अभिनय के कारण इतनी पॉपुलैरिटी मिली। अभिनेता अपने करियर में कई हिट फ़िल्में दे चुके थे जिन्हें आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026

Amitabh Bachchan

जून 27, 2026

Varanasi Film

जून 27, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026