---Advertisement---

Hera Pheri 3 में क्या बनने से पहले ही दिखने लगी बाबू भैया को बड़ी कमी? Paresh Rawal के बाहर होते ही बढ़ सकती है Akshay Kumar और Suniel Shetty की टेंशन

Hera Pheri 3 से बाबू भैया यानी की Paresh Rawal ने किनारा कर लिया है। ऐसे में इस फिल्म में Akshay Kumar और Suniel Shetty की भूमिका पर सवाल खड़े होने लगे हैं। क्योंकि इस फिल्म के दोनों पार्ट में इन तीनों की जोड़ी को काफी प्यार मिला है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 17, 2025 7:06 अपराह्न

Hera Pheri 3
Follow Us
---Advertisement---

Hera Pheri 3: कॉमेडी के शौकीनों को ऑल टाइम फेवरेट मूवी ‘हेरा फेरी’ और ‘फिर हेरा फेरी’ के तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार था। उनका इंतजार तब खत्म हुआ जब इसके तीसरे पार्ट के बनने का प्रोसेस तेज होने लगा। लेकिन फैंस को झटका उस वक्त लगा जब उन्हें पता चला इस मूवी का खास कैरेक्टर परेश रावल यानी की बाबू भैया मूवी का हिस्सा नहीं होगें। इसकी जानकारी एक्टर ने खुद दी है। इसके साथ ही संभावित कारणों की भी चर्चा होने लगी है। ऐसे में अब फैंस को लगने लगा है कि, Paresh Rawal के ना होने से Akshay Kumar यानी की राजू और Suniel Shetty यानी की श्याम का क्या होगा? क्योंकि इस जोड़ी को लोगों ने खूब प्यार दिया है। लेकिन इसके लीड कैरेक्टर के फिल्म को छोड़ने से इन दोनों कैरेक्टर की टेशन बढ़ सकती है।

क्या Paresh Rawal को Hera Pheri 3 में दिख रही कमी?

बॉलीवुड के फेमस मेकर प्रियदर्शन की Hera Pheri 3 में बड़ा ट्विस्ट आ गया है। क्योंकि इसमें अब बाबू भैया नहीं होंगे। आपको बता दें, साल 2000 में हेरा फेरी फिल्म का पहला पार्ट आया था। इसकी अपार सफलता के बाद 2006 में फिर हेरा फेरी को लाया गया। इसने भी जमकर कमाई की थी। बाबू भैया, राजू और श्याम की जोड़ी आज तक लोगों को याद है। खबरों की मानें तो Hera Pheri 3 में Paresh Rawal और मेकर्स के बीच क्रिएटिविटी को लेकर बन नहीं रही है। इसके साथ ही खबरें तो यहां तक आ रही हैं कि, बाबू भैया को अपना कैरेक्टर पसंद नहीं आ रहा है। इसकी क्या सच्चाई है आधिकारिक रुप से कोई जानकारी तो नहीं है। लेकिन अगर क्रिएटिविटी को लेकर सच में कुछ ऐसा हुआ है तो ये फिल्म की एक कमी हो सकती है। फिलहाल इसकी कोई पुष्टी नहीं है।

परेश रावल का ना होना Akshay Kumar और Suniel Shetty के रोल के लिए बन सकता है चुनौती

Hera Pheri 3 का मतलब फैंस बाबू भैया, राजू और श्याम की जोड़ी मानते हैं। लेकिन ऐसे में परेश राव के इसमें ना होने से Akshay Kumar और Suniel Shetty की टेंशन बढ़ सकती है। क्योंकि इन तीनों को फैंस ने बहुत प्यार दिया है। ऐसे में अगर कोई नया कैरेक्टर मूवी से जुड़ता है तो उसके साथ जोड़ी बनाने और बैठना में शायद राजू और श्याम के लिए चुनौती हो। फिलहाल फैंस को फिर हेरा फेरी 3 की रिलीज का इंतजार है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ranveer Singh

जून 22, 2026

Vijay Thalapathy

जून 22, 2026

Kiara Advani

जून 21, 2026

India's Got Latent 2

जून 21, 2026

Toxic Release Date

जून 21, 2026

Saif Ali Khan

जून 21, 2026