---Advertisement---

Ajay Devgn की Singham Again के आगे क्या फुर्र हो गई Kartik Aaryan की Bhool Bhulaiyaa 3? देखें पहले दिन का Box Office Collection

Singham Again vs Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 1: इन दोनों फिल्म में से किसने पहले दिन ज्यादा कमाई की है। यहां जान सकते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 2, 2024 11:04 पूर्वाह्न

Singham Again vs Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 1
Follow Us
---Advertisement---

Singham Again vs Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 1: दिवाली (Diwali) के मौके पर बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ (Singham Again vs Bhool Bhulaiyaa 3) रिलीज हुई। दोनों की फिल्म बॉलीवुड पर पहले से ही भौकाल मचा चुकी हैं। ये फिल्म भूल भुलैया और सिंघम के नए पार्ट हैं। इन दोनों ही फिल्म का लोगों का काफी बेसब्री से इंतजार था। त्योहारों के सीजन में छुट्टी का मजा लोग इन फिल्मों को देखकर ले रहे हैं। इस बीच दोनों ही फिल्म में कमाई को लेकर होड़ मची हुई है। अजय देवगन की सिंघम अगेन और कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन आ गया है।

Singham Again Box Office Collection Day कितना हुआ?

Ajay Devgn की फिल्म ‘सिंघम अगेन’को बनाने में लगभग 400 करोड़ा का खर्चा आया है। ये एक एक्शन मूवी है। इसकी कहानी कश्मीर के ईर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म को बेहतरीन बनाने में रोहित शेट्टी ने काफी मेहनत की है। ये एक मल्टी स्टार फिल्म है जिसमें ,अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर कपूर जैसे बड़े सितारे हैं। एक्शन फिल्म देखने वालों को ये काफी पसंद आ सकती है। इसके पहले दिन की कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने लगभग 43.50 करोड़ रुपए कमाए हैं। वीकेंड पर इसका कलेक्शन बढ़ सकता है।

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection यहां देखें

वहीं, Kartik Aaryan की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ एक कॉमेडी हॉरर फिल्म है। फिल्म में कार्तिक के अलवा (Madhuri Dixit), (Tripti Dimri) और (Vidya Balan) जैसे बड़े कलाकार है। इस फिल्म को बनने में लगभग 375 करोड़ का बजट लगा है। फिल्म में काफी कॉमेडी है। इसके साथ ही बाबा और आत्माओं का जबरदस्त कॉकटेल देखने को मिलेगा। जिन लोगों को कुछ पलों के लिए हंसना है और मनोरंजन का मजा लेना है वो इस फिल्म को देख सकते हैं। इस फिल्म ने पहले दिन लगभग 35.50 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस त्योहार के सीजन में ये कलेक्शन बढ़ भी सकता है।

Ajay Devgn या Kartik Aaryan जाने किसकी फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन है ज्यादा?

‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन आ चुका है। सिंघम ने पहले दिन 43.50 करोड़ की कमाई की है। वहीं, कार्तिक की फिल्म ने 35.50 करोड़ की कमाई की है। दोनों ही मूवी 1 नवंबर को रिलीज हुई थीं। लेकिन कमाई के मामले में अजय देवगन की फिल्म ने बाजी मार ली है। इसने लगभग 8 करोड़ ज्यादा कमाए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nehal Vadoliya

मई 31, 2026

Viral Video

मई 31, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 9

मई 31, 2026

Ranbir Kapoor

मई 31, 2026

Jacqueline Fernandez

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026