---Advertisement---

‘Fighter’ से ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की जबरदस्त केमिस्ट्री की झलक लिए फिल्म का लेटेस्ट गाना ‘इश्क जैसा कुछ’ हुआ रिलीज!

Fighter: 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'फाइटर' के टीज़र ने पहले ही किक देने वाली एक्शन से भरपूर दुनिया की एक झलक पेश कर लोगों को उत्साहित किया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 22, 2023 4:56 अपराह्न

FIGHTER SONG
Follow Us
---Advertisement---

Fighter: 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘फाइटर’ के टीज़र ने पहले ही किक देने वाली एक्शन से भरपूर दुनिया की एक झलक पेश कर लोगों को उत्साहित किया है। जी हां, इसने न सिर्फ फिल्म के लिए दर्शकों के उत्साह को बढ़ाया, बल्कि सीज़न के बेस्ट पार्टी एंथम, ‘शेर खुल गए’ के साथ फिल्म के म्यूजिकल सफर की शुरुआत की। इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए अब मेकर्स ने फिल्म का दूसरा डांस नंबर ‘इश्क जैसा कुछ’ रिलीज कर दिया है, जिसके लिए समां उन्होंने पहले ही बांध दिया था। इस गाने में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की शानदार और ताजा केमिस्ट्री के जरिए रोमांस दिखाया गया है।

‘इश्क जैसा कुछ’ हुआ गाना हुआ रिलीज!

यह गाना अपने शानदार रोमांटिक ट्रैक, ऋतिक और दीपिका की जबरदस्त जोड़ी के बीच की दमदार केमिस्ट्री, खूबसूरत नजारे और गहराई से जुड़ने वाले म्यूजिक के साथ दर्शकों के दिलों को दीवाना करता है।

विशाल-शेखर, शिल्पा राव और मेलो डी ने इस गाने को अपनी असाधारण आवाज दी है, जो कुमार, मेलो डी और विशाल ददलानी द्वारा तैयार किए गए लीरिक्स को कॉम्प्लीमेंट करता है। इस गाने को विशाल और शेखर ने कंपोज किया हैं। वहीं बॉस्को-सीज़र की कोरियोग्राफ के साथ यह गाना एक अनूठा रोमांटिक हिट होने का वादा करता है।

फिल्म में क्या है खास?

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में और वायकॉम18 स्टूडियोज और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के सहयोग से प्रस्तुत ‘फाइटर’ एक सिनेमाई अनुभव है जो एक्शन स्टोरीटेलिंग में क्रांति लाने के लिए तैयार है। यह फिल्म दिल दहला देने वाले एक्शन सीन्स को देशभक्ति के उत्साह के साथ सहजता से पेश करती है, जो एक ऐसे गहन अनुभव का वादा करती है जो दुनिया भर के दर्शकों को पसंद आएगा। तो एक एपिक यात्रा के लिए खुद को तैयार कर लीजिए क्योंकि ‘फाइटर’ 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में उड़ान भरेगी और एक ऐसा नजारा पेश करेगी जो सिनेमाई एक्सीलेंस को फिर से परिभाषित करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026