---Advertisement---

Jaane Jaan Song: Kareena Kapoor की अदाएं और नेहा कक्कड़ की आवाज़ ने चलाया जादू, फैंस बोले ‘बहुत शानदार रीक्रिएशन है’

Jaane Jaan Song: Kareena Kapoor और Vijay Varma स्टारर फ़िल्म ‘Jaane Jaan’ के हाल ही में रिलीज़ हुए ट्रेलर को लोगों ने काफ़ी पसंद किया था। वहीं अब फ़िल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज़ हुआ है जिसे सुन कर लोग करीना और नेहा कक्कड़ जमकर तारीफ़ कर रहे हैं।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 12, 2023 1:14 अपराह्न

Google
Follow Us
---Advertisement---

Jaane Jaan Song: सुजॉय घोष की आने वाली फ़िल्म ‘जाने जान’ इन दिनों काफ़ी चर्चा में है। फ़िल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान और अभिनेता विजय वर्मा अहम किरदारों में नज़र आ रहे हैं। वहीं हाल ही में फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ था जिसमें करीना कपूर खून के मामले में इकलौती संदिग्ध के रुप में नज़र आ रहीं थी। इस ट्रेलर को करने काफ़ी पसंद भी किया था। इसी बीच अब फ़िल्म का टाइटल सॉन्ग ‘जाने जान’ रिलीज़ कर दिया गया है।

‘Jaane Jaan Song’ में रोमांटिक अंदाज़ में दिखे Kareena Kapoor और Vijay Varma

सोमवार को इंस्टाग्राम पर सारेगामा इंडिया ने Kareena Kapoor और Vijay Varma स्टारर इस फ़िल्म का टाइटल ट्रैक ‘Jaane Jaan Song’’ रिलीज़ करते हुए लिखा “जाने जान अब पूरी तरह आपकी है। गाना अब सारेगामा म्यूज़िक यूट्यूब चैनल और सभी प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।” इस गाने की ख़ास बात यह है कि इसमें करीना एक बार में यह गाना गाते दिख रही हैं जहां विजय भी गाने का आनंद लेते दिख रहे हैं। वहीं अभिनेत्री उदिति सिंह इस गाने पर गोल्डन रंग की ड्रेस पहने पोल डांस करतीं दिख रही हैं। 

आपको बता दें कि यह गाना साल 1969 में रिलीज़ हुई फ़िल्म इंतक़ाम का है जिसमें हेलेन नज़र आईं थीं। इस गाने को स्वर कोकिला के नाम से मशहूर लता मंगेशकर ने गाया था। इसी को अब इस फ़िल्म के लिए रीक्रिएट किया गया है जिसे सचिव-जिगर और नेहा कक्कड़ ने मिलकर गाया है। 

‘Jaane Jaan’ के टाइटल ट्रैक की फैंस ने की तारीफ 

Kareena Kapoor और Vijay Varma स्टारर फ़िल्म ‘Jaane Jaan’ के इस टाइटल ट्रैक की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूज़र ने नेहा कक्कड़ की आवाज़ की तारीफ़ करते हुए कमेंट किया “नेहा कक्कड़ की आवाज़ और करीना कपूर की सुंदरता का मिश्रण ‘जाने जान’ बेहद खूबसूरत गाना है।” दूसरे यूज़र ने लिखा “करीना की स्क्रीन प्रेजेंस बेजोड़ है। गाना बहुत पसंद आया, नेहा की आवाज़ इस गाने में बहुत अच्छी लगी। क्या जीवंतता है!! उफ्फ्फ!” तीसरे यूज़र ने लिखा “’जाने जान’ में नेहा कक्कड़ की आवाज़ से आश्चर्यचकित हूं, बहुत अविश्वसनीय!” आपको बता दें कि यह फ़िल्म 21 सितंबर 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ के लिए तैयार है। इस फ़िल्म के साथ Kareena Kapoor अपना ओटीटी डेब्यू करती नज़र आएंगी।  

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026