---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 14 के कंटेस्टेंट का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे Jackie Shroff, बेटी संग दिखी खास बॉन्डिंग

Jackie Shroff खुद एयरपोर्ट पर Khatron Ke Khiladi 14 के सभी कंटेस्टेंट को वेलकम करने पहुंचे। इसी बीच एक्टर की बॉन्डिंग उनकी बेटी के साथ काफी खास नजर आई।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 3, 2024 1:53 अपराह्न

Khatron Ke Khiladi 14
Follow Us
---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 14: स्टंट बेस्ड शो Khatron Ke Khiladi 14 बीते कई दिनों से अपनी शूटिंग को लेकर चर्चाओं में बना हुआ था। यहीं अब आपको बता दें शो की शूटिंग समाप्त हो गई है और सभी खिलाड़ी रोमानिया से वापस लौट आए हैं। वापस लौटे खिलाड़ियों का एक रीसेंट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फिल्मों की दुनियां में धूम मचाने वाले जैकी श्रॉफ खुद सभी खिलाड़ियों को वेलकम करने पहुंचे दिख रहे हैं। चलिए एक्टर की इस वीडियो को देखते हैं और जानते हैं कि आखिर माजरा क्या है।

Khatron Ke Khiladi 14 कंटेस्टेंट को एयरपोर्ट लेने पहुंचे जैकी दादा

हाल में सोशल मीडिया पर जैकी श्रॉफ की कई वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं। इन सभी वीडियोज में दिख रहा है कि, जैकी दादा शो में पहुंची अपनी बेटी कृष्णा श्रॉफ और उनके साथी कंटेस्टेंट को एयरपोर्ट पर लेने पहुंचे और उनका स्वागत करते दिख रहे हैं। इसी के साथ बता दें वीडियोज में साफ देखा जा सकता है कि, वह शूटिंग से वापस लौटी अपनी बेटी ही नहीं बल्कि मशहूर एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया और बाकी खिलाड़ियों से हंसी मजाक करते और उन सभी को अपने साथ लेकर जा रहे हैं।

वीडियो में दिखी बाप बेटी की खास बॉन्डिंग

बता दें इन तेजी से वायरल होती वीडियोज में जैकी श्रॉफ और उनकी बेटी कृष्णा श्रॉफ की बॉन्डिंग काफी ज्यादा खास और अच्छी नजर आ रही है। वीडियो के अनुसार जैकी दादा अपनी बेटी का हाथ पकड़ कर लाते और उनकी एक छोटी सी बच्ची की तरह केयर करते दिख रहे हैं। इन वीडियोज से यह साफ हो रहा है कि, दोनों बाप बेटी काफी ज्यादा क्लोज हैं और एक दूसरे की काफी केयर करते हैं।

जोश से भरपूर दिखे कंटेस्टेंट

बात की जाए शो के कंटेस्टेंट की तो, आपको बता दें शो से वापस लौटने के बाद मशहूर एक्टर अभिषेक शर्मा, निमृत कौर, शालीन भनोट और कृष्णा श्रॉफ समेत सभी खिलाड़ी काफी ज्यादा जोश से भरपूर दिखे। खिलाड़ियों की एक्साइटमेंट देख यह साफ हो रहा है कि, शो काफी ज्यादा धमाकेदार और एंटरटेनिंग होने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 16, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 16, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 16, 2026