---Advertisement---

Jacqueline Fernandez: हॉलीवुड स्टार संग जैकलीन फर्नांडिस को देख मीका ने ऐसा क्या बोला कि मच गया बवाल, यहां पढ़ें पूरा मामला

इन दिनों एक्ट्रेस जेकलीन के एक हॉलीवुड स्टार के साथ एक फोटो पर सिंगर मीका सिंह का कमेंट इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है वहीं मामला गर्माने पर  अब सिंगर ने जल्दबाजी में आकर खुद ही डिलीट भी कर दिया है.

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: अक्टूबर 1, 2023 6:55 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Jacqueline Fernandez: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस अपने काम से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं. अदाकारा का नाम सुकेश चंद्रशेखर के साथ मनि लोंड्रिंग मामले से जाड़कर अक्सर देखा जाता रहा है, वहीं अब यह चर्चा एक बार फिर गर्मा गई है. जैकलीन के एक फोटो के साथ सिंगर मीका सिंह का कमेंट इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है वहीं मामला गर्माने पर  अब सिंगर ने जल्दबाजी में आकर खुद ही डिलीट भी कर दिया है.

फोटो देख मीका को आई सुकेश चंद्रशेखर की याद

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें वो हॉलीवुड एक्शन किंग जीन-क्लाउड वैन डेम के साथ स्वैग दिखाती हुई नजर आ रही है. तस्वीर में अदाकरा ने ब्लू कलर का टोप पहना हुआ है जिसमें वो स्माइल के साथ पोज देती हुई दिख रही है. वहीं इस तस्वीर पर मीका सिंह का ट्वीट तेजी से ट्रेंड कर रहा हैं जोकि सभी का ध्यान खींच रहा है.

इस कमेंट ने खींचा ध्यान

आपको बता दें कि फोटो सामने आने के बाद से ही लगातार ट्रेंड कर रही है जिस पर कई स्टार्स कमेंट कर रहे हैं मगर इस बीच सिंगर मीका सिंह ने कुछ ऐसा लिख दिया जिसे देखकर सब हैरान रह गए. बता दें कि सिंगर ने लिखा कि ‘आप काफी सुंदर लग रही हैं..और यह सुकेश के कई गुना बेहतर है’. इसके बाद यह कमेंट भी लगातार ट्रेंड कर रहा है और एक बार फिर से यूजर्स ने सुकेश और जैकलीन के रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू कर दी हैं.

चर्चाओं में आ गए सुकेश और जैकलीन

जानकारी के मुताबिक कुछ ही वक्त बाद कमेंट को डिलीट कर दिया गया था मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी जिस वजह से यह तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि मामला बढता देखकर अब एकबार फिर जैकलीन और सुकेश चंद्रशेखर चर्चाओं में आ गए हैं.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 25, 2026

The Vvaan Review

सितम्बर 25, 2026

Leave a Comment