---Advertisement---

Jana Nayagan: थालापति विजय की मुसीबत ने क्या बचा ली ‘द राजा साब’ प्रभास की इज्जत? जानें रिलीज डेट टलने से कैसे होगा बड़ा फायदा?

Jana Nayagan: थालापति विजय की अपकमिंग फिल्म 'जना नायकन' की रिलीज डेट को टाल दिया गया है। जिसका फायदा 9 जनवरी को आने वाली प्रभास की 'द राजा साब' को हो सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 8, 2026 12:04 अपराह्न

Jana Nayagan
Follow Us
---Advertisement---

Jana Nayagan: अभिनेता से नेता बने थलापति विजय के चाहने वालों के लिए एक बहुत बुरी खबर है। साउथ सुपर स्टार के करियर की आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ की रिलीज डेट को टाल दिया गया है।कानूनी पछड़े में पड़ने के कारण मेकर्स ने इसकी 9 जनवरी की रिलीज डेट को हटा दिया है। नई तारीख अभी जारी नहीं हुई है। इस खबर ने मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है। मूवी को भले ही सेंसर को लेकर मद्रास उच्च न्यायालय में चल रहा मामला क्लियर ना हुआ हो। लेकिन प्रभास के लिए ये एक अच्छी खबर साबित हो सकती है।

Jana Nayagan की रिलीज डेट हटने से प्रभास की मूवी ‘द राजा साब’ को कैसे होगा फायदा?

आपको बता दें, बाहुबली फेम एक्टर प्रभास की ‘द राजा साब’ फिल्म को भी 9 जनवरी को रिलीज किया जा रहा है। दोनों ही साउथ फिल्में हैं। ऐसे में दोनों के बीच टक्कर होना पक्का था। लेकिन अब थलापति विजय की मूवी कानूनी विवाद में फंस गई है। इसीलिए इसका फायदा प्रभास की फिल्म को हो सकता है।

आपको बता दें, प्रभास और थलापति विजय दोनों ही दक्षिण भारत के दो सबसे बड़े सुपर स्टार हैं। ‘द राजा साब’ एक कॉमेडी हॉरर फिल्म है। जिसका बजट 450 करोड़ के आस-पास है। वहीं, ‘जना नायकन’ का बजट 500 करोड़ के आस-पास है। ये मूवी सरकार और सिस्टम की बैंड बजाते एक पुलिसवाले की कहानी है। ऐसे में अगर ये दोनों एक साथ आते तो ऑडियंस बंटने की वजह से दोनों मूवी को नुकसान हो सकता था। लेकिन अब मैदान में सिर्फ प्रभास ‘राजा साब’ बनकर खड़े हैं। जिसका फायदा उन्हें यकीनन हो सकता है। आपको बता दें, बाहुबली जैसी हिट फिल्म देने के बाद प्रभास की राधे श्यम, आदिपुरुष जैसी फिल्म कोई खास काम नहीं कर सकी हैं। ‘सालार’ से जरुर उन्होंने वापसी की थी। अब फैंस को उम्मीद है कि, ‘द राजा साब’ भी अच्छा प्रदर्शन करेगी।

थलापति विजय की ‘जना नायकन’ क्यों नहीं हो रही रिलीज?

आपको बता दें, थलापति विजय ने लोकसभा चुनावों से पहले राजनीति में दस्तक दे दी थी। उनकी
पार्टी का नाम ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ है। ‘जना नायकन’ उनके करियर की आखिरी फिल्म है। लेकिन फिल्म का सेंसर से सर्टिफिकेशन को लेकर विवाद चल रहा है। जिसको लेकर 9 जनवरी को मद्रास हाईकोर्ट बड़ा फैसला दे सकता है। फिल्म में रिलीज से पहले कई सारे कट लगे हैं। ये फिल्म हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 4

सितम्बर 8, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 25

सितम्बर 8, 2026

Akshay Kumar

सितम्बर 8, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 8, 2026

Nora Fatehi

सितम्बर 8, 2026

Ranveer Singh

सितम्बर 7, 2026