---Advertisement---

Jana Nayagan टीजर देख टिकट के लिए मची अफरातफरी, लीक स्क्रिप्ट के बीच क्या थलापति विजय की आखिरी फिल्म होगी फ्लॉप या ब्लॉकबस्टर

Jana Nayagan: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की आखिरी फिल्म रिलीज होने जा रही है और इसे लेकर यूजर्स इमोशनल नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ फिल्म की स्क्रिप्ट लीक होने के बावजूद शानदार एडवांस बुकिंग देखा जा रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 21, 2026 11:30 पूर्वाह्न

Jana Nayagan
Follow Us
---Advertisement---

Jana Nayagan: थलापति विजय की आखिरी फिल्म जिसके लिए फैंस काफी इमोशनल है। फिल्मी करियर से राजनीति तक अपना झंडा गाड़ने वाले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की इस फिल्म को लेकर लोगों में अफरातफरी मची हुई है। बीते दिन मेकर्स की तरफ से जन नायकन का टीजर जारी किया गया जो फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। वहीं लोगों की बेचैनी इस फिल्म को लेकर किस हद तक है यह एडवांस बुकिंग को देखने से पता लगाया जा सकता है। शॉकिंग चीज या है कि जन नायकन पहले ही एचडी में लीक हो चुकी है। ऐसे में कमाई पर क्या इसका असर पड़ेगा यह देखना दिलचस्प है।

क्या है Jana Nayagan को लेकर एडवांस बुकिंग का हाल

सैकनिल्क रिपोर्ट्स की बात करें तो जन नायकन ने फिलहाल एडवांस बुकिंग के मामले में 10.45 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। जहां तमिल में 10 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन बताया जा रहा है तो वहीं हिंदी में 3000 तो तेलुगु में 12 लाख के आसपास कमाई बताई जा रही है। वहीं ब्लॉक सीट पर कलेक्शन की बात करें तो 15.18 करोड़ रुपए का कलेक्शन कहा जा रहा है। यह इस बात को दिखाने के लिए काफी है कि जन नायकन को लेकर फैंस के बीच किस कदर क्रेज है। यह ऐसे समय में है जब बीते दिन उनकी फिल्म एचडी में लीक कर दी गई थी।

थलापति विजय की जन नायकन को लेकर इमोशनल फैंस क्या बोले

Damn the last ever Vijay film in theatres is dropping this Thursday. I don't even know how to feel.
byu/Capital_Dust9617 inkollywood

वहीं इस सबके बीच रेडिट पड़े पोस्ट भी चर्चा में है जहां विजय की जन नायकन को लेकर फैन इमोशनल नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि “विजय की आखिरी फिल्म इस गुरुवार को सिनेमाघर में रिलीज हो रही है। पता नहीं समझ नहीं आ रहा कि कैसा महसूस करूं। यूजर का कहना है कि बेशक उनकी ऑफ स्क्रीन इमेज काफी विवादित रही है लेकिन अगर हम सिर्फ एक तमिल एक्टर के तौर पर उनकी बात करें तो यह तमिल कमर्शियल सिनेमा के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। मैंने उनकी फिल्में देखते हुए अपना बचपन बिताया है और सच कहूं तो उन्होंने हर पोंगल और दिवाली को और भी ज्यादा रोमांचक बना दिया था। यह बहुत बुरी बात है कि फिल्म लीक हो गई और उससे बुरी बात यह है कि उन्होंने अपनी आखिरी फिल्म के लिए ऐसी स्क्रिप्ट चुनी फिर भी मैं इसे जरूर देखूंगा।”

बता दे की जन नायकन को को एच. विनोथ ने निर्देशित किया हैं और के. वेंकट नारायण के केवीएन प्रोडक्शंस ने बनाया है जहां थालापाठ्य विजय के अलावा पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण और प्रियमणि जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म 23 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Tiger Shroff

अक्टूबर 22, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 22, 2026

Ramayana Advance Booking

अक्टूबर 22, 2026