---Advertisement---

आधे दिन में वेट लॉस! Janhvi Kapoor को मिला सबसे बड़ा ट्रिक, जानकर अवाक रह गए ‘पेड्डी’ एक्टर रामचरण

Janhvi Kapoor: आखिर पेड्डी एक्ट्रेस ने वेट लॉस टिप्स का जिक्र करते हुए क्यों रामचरण का नाम लिया। आइए जानते हैं सोशल मीडिया पर कैसे एक्ट्रेस चर्चा में आ गई है और इस दौरान उन्होंने वजन कम कर के किस ट्रिक का खुलासा करती दिखी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 26, 2026 11:45 पूर्वाह्न

Janhvi Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: राम चरण के साथ पेड्डी में नजर आने वाली एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बनी हुई है। वहीं इस सब के बीच एक्ट्रेस ने प्रेस मीट के दौरान वेट लॉस का सबसे बड़ा ट्रिक बताया है। जाह्नवी कपूर ने राम चरण को लेकर कुछ ऐसा कहा जो सुनने के बाद सब ठहाके लगा कर हंसने लगे। आधे दिन में वजन कम करने के ट्रिक में आखिर एक्ट्रेस में ऐसा क्या कहा जो चर्चा का विषय बन गया है। यह किसी को दंग कर देने के लिए काफी है। आइए जानते हैं पेड्डी एक्ट्रेस का वेट लॉस टिप्स क्यों सोशल मीडिया पर लोगों के बीच सुर्खियां बटोर रही है।

Jahnvi Kapoor ने वेट लॉस टिप्स में क्यों किया राम चरण का जिक्र

Jhanvi Kapoor s best possible weight loss tip
byu/ChampionshipEarly530 inBollyBlindsNGossip

जाह्नवी कपूर इस दौरान कहती है कि “मैं आपको सबसे अच्छा वेट लॉस टिप बताऊंगी राम चरण सर के साथ एक गाना करने की कोशिश करो तुम आधे दिन में पतले हो जाओगे।” हालांकि एक्ट्रेस ने सिर्फ यह मजाक में कहा लेकिन यह सुनने के बाद वहां मौजूद लोग ठहाके लगाकर हंस पड़े। यहां तक कि रामचरण भी अपने एक्सप्रेशन देने में पीछे नहीं रहते हैं। इतना ही नहीं जाह्नवी कपूर ने आगे कहा कि जिन डांसर ने राम चरण के साथ कुछ ही दिनों के लिए गाने का शूट किया उनका भी वजन कम हो गया। डांसर्स जिन्होंने तीन-चार दिन शूट किए चौथे दिन वह सभी पतले दिखने लगे हैं।

जाह्नवी कपूर ने राम चरण के खतरनाक डांस का किया खुलासा

जाहिर तौर पर जाह्नवी कपूर ने इस दौरान रामचरण के डांस और उनकी एनर्जी की तारीफ की। उन्होंने बताया कि अगर उनके साथ कोई गाना किया जाए तो आधे दिन में वजन कम हो सकता है क्योंकि उनका एनर्जी लेवल काफी हाई है। एक्ट्रेस की बातें यह बताने के लिए काफी है कि आखिर साउथ एक्टर किस कदर एक गाने में मेहनत करते हैं और उनके डांस का मुकाबला करना लगभग असंभव है। इतना ही नहीं जाह्नवी कपूर ने या भी कहा कि राम चरण के साथ काम करके उन्हें काफी अच्छा लगा और वह काफी खुशनसीब महसूस करती है।

बुची बाबू सना के निर्देशन में बनने वाली राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म 4 जून को रिलीज हो रही है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Unnao Video

जून 13, 2026

Viral Video

जून 13, 2026

Peddi Box Office Collection Day 9

जून 13, 2026

Bharat Bhagya Vidhata Vs Main Vaapas Aaunga Vs Governor Vs Haunted 2 Box Office Collection Day 1

जून 13, 2026

Pranit More

जून 13, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026