---Advertisement---

‘एक झपकी लेते ही…’ Janhvi Kapoor की Tiger Shroff संग फिल्म Lag Jaa Gale सुनकर चकरा गया Reddit पर यूजर्स का दिमाग! फिर उठा नेपोटिज्म पर सवाल

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर और टाइगर श्रॉफ की फिल्म लग जा गले को लेकर जब खबरें सामने आई तो लोग जमकर कमेंट करने लगे और ट्रोल करने लगे। आइए जानते हैं क्या कहना है यूजर्स का।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 28, 2025 5:29 अपराह्न

Janhvi Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: टाइगर श्रॉफ और जाह्नवी कपूर की फ्रेश जोड़ी बहुत जल्द एक फिल्म में नजर आने वाली है जो निश्चित तौर पर आपके रोमांच को बढ़ा देने के लिए काफी होने वाला है। दरअसल पिंकविला की रिपोर्ट में एक्सक्लूसिव इस बात की जानकारी दी गई है कि राज मेहता और करण जौहर ‘लग जा गले’ के लिए एक साथ आ रहे हैं और इस बारे में टाइगर और जाह्नवी ने हामी भर दी है। सिर्फ इंतजार है उस समय का जब फिल्म ऑन फ्लोर होगी वहीं यह खबर जब सामने आई तो रेडिट यूजर्स के रिएक्शन वायरल हो रहे हैं जो Janhvi Kapoor और Tiger Shroff की फिल्म को लेकर बातें बनाने में पीछे नहीं हैं। आइए जानते हैं क्या कह रहे हैं यूजर्स।

लग जा गले से कब धमाका कर सकते हैं Tiger Shroff और जाह्नवी कपूर

पिंकविला की रिपोर्ट की बात करें तो लग जा गले फिल्म अक्टूबर तक ऑन फ्लोर हो सकती है। जब टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्म बागी 4 के प्रमोशन से फ्री हो जाएंगे और Janhvi Kapoor भी सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी से अपना समय निकाल पाएंगी। यह फिल्म बदला लेने वाली प्रेम कहानी होने वाली है जिसमें एक्शन का भी जबरदस्त तड़का लगाया गया। यह खास तरीके की लव स्टोरी है जिसके लिए लोगों को भी लंबे समय से इंतजार रहा होगा। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि राज मेहता और करण जौहर की फिल्म 2025 अंत में ऑन फ्लोर होगी तो 2026 में रिलीज हो सकती है।

Janhvi Kapoor और टाइगर श्रॉफ की लग जा गले को लेकर गरमाया रेडिट पर माहौल

वहीं जाह्नवी कपूर और टाइगर श्रॉफ की फिल्म लग जा गले को लेकर जब खबरें चर्चा में आई तो फैंस इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। रेडिट पर एक यूजर ने लिखा मैं झपकी लेता हूं और जाह्नवी की एक फिल्म अनाउंस हो जाती है। दुखद समय। एक ने कहा कैसे अर्जुन कपूर और Tiger Shroff को अभी भी काम मिल रहे है और वे विक्टिम खेलने लगते हैं जब हम उन्हें इंडस्ट्री में नेपोटिज्म का आरोप लगाते हैं। एक यूजर ने कहा Janhvi Kapoor ने 2018 में डेब्यू के बाद से एक भी फिल्म हिट नहीं दी है। तीसरी बार धर्मा प्रोजेक्ट के साथ वह साइन हुई है। बाकी यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

जहां तक बात करें जाह्नवी कपूर और टाइगर श्रॉफ की तो टाइगर बहुत जल्द बागी 4 में नजर आने वाले हैं। वहीं Janhvi Kapoor हाल ही में कान्स 2025 में नजर आई थी और अब वह सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी और परम सुंदरी में नजर आने वाली हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026