---Advertisement---

प्यार के लिए नहीं इस एक्सपीरियंस के लिए कई लोगों को डेट कर चुकी हैं Janhvi Kapoor, जानें वजह

Janhvi Kapoor ने अपने रीसेंट इंटरव्यू में यह खुलासा किया कि, उन्होंने केवल एक एक्सपीरियंस के लिए कई लोगों को डेट किया है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: मई 31, 2024 3:26 अपराह्न | Updated: मई 31, 2024 6:34 अपराह्न

Janhvi Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: इन दिनों बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी रीसेंट फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही को लेकर खूब चर्चाओं में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस अपने प्रोफेशनल ही नहीं पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरती हैं, यहीं इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल जान्हवी ने अपने एक रीसेंट इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे किए और बताया कि उन्होंने एक एक्सपीरियंस लेने के लिए कई लोगों को डेट किया है। चलिए जानते हैं वह क्या है।

Janhvi Kapoor ने लव लाइफ पर कही ये बात

हाल में फैंस की फेवरेट जान्हवी कपूर ने “द रणवीर शो” में एक इंटरव्यू दिया और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बड़े राज खोले। इस इंटरव्यू के दौरान जब एक्ट्रेस से उनकी इनसिक्योरिटीज के बारे में पूछा गया तो एक्ट्रेस ने जवाब में कहा “मुझे लगता है मेरी लाइफ में मुझे लोगों का ज्यादा लोगों का एक्सपीरियंस नहीं है और इससे मैं कई बार इनसिक्योर फील करती हूं”। यहीं उन्होंने आगे बढ़ते हुए कहा कि “इस चीज से बाहर निकलने और बाहरी दुनियां को जानने के लिए मैंने कई लोगों को डेट भी किया है”।

फिजिकैलिटी के लिए इनसिक्योर हुई जान्हवी

इसी बीच जान्हवी कपूर ने यह भी खुलासा किया कि वह अपनी फिजिकैलिटी के लिए भी इनसिक्योर फील करती थीं। आगे बढ़ते हुए एक्ट्रेस ने कहा “मैं अपने 20s में अपनी फिजिकैलिटी के लिए काफी ज्यादा इनसिक्योर थी”। जब उनसे पूछा गया क्यों तो, उन्होंने जवाब में कहा “मैं मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल की उम्र से हूं और तब मुझे काफी सेक्शुअलाइज किया गया”।

जान्हवी का वर्क फ्रंट

यहीं अगर बात की जाए जान्हवी कपूर के वर्क फ्रंट की तो, इन दिनों एक्ट्रेस को उनकी रीसेंट मूवी मिस्टर एंड मिसेज माही में देखा जा रहा है। और बता दें, जान्हवी की इस फिल्म के बाद आप सभी उन्हें देवरा, RC16 और तख़्त जैसी कई बड़ी फिल्मों में देखा जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

अक्टूबर 17, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 16, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 16, 2026