---Advertisement---

किलर डांस और जानलेवा अंदाज से Janhvi Kapoor ने लूट लिया Jr NTR का दिल! फूल धमाल है Devara फिल्म का गाना Daavudi

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर की देवरा फिल्म के गाने में एक बार फिर दिखा दिलकश अंदाज, सोशल मीडिया पर मची तबाही, जबरदस्त डांस और लुक से दिल जीत गई हसीना, आइए देखते हैं जूनियर एनटीआर के साथ किस तरह मचा रही बवाल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 4, 2024 5:38 अपराह्न

Janhvi Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) बहुत जल्द जूनियर एनटीआर के साथ देवरा (Devara) फिल्म में आने वाली है। वहीं फिल्म के दूसरे गाने को जारी किया गया है और कहने में दो राय नहीं है कि एक बार फिर जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और जाह्नवी एक साथ धमाल मचाने में कामयाब हुए हैं। दावूदी (Daavudi) गाने में जानवी कपूर का एक्सप्रेशन और जूनियर एनटीआर के साथ उनका डांस किसी को भी झूमने के लिए मजबूर कर दे और यही वजह है कि फिल्म का यह दूसरा गाना भी लोगों को दीवाना बनाने में कामयाब रहा। इससे पहले फिल्म का पहला सिंगल ‘धीरे धीरे’ जारी किया गया था जिसे लोगों से खूब प्यार मिला।

Janhvi Kapoor और Junior Ntr का धमाका जानलेवा

जहां तक इस गाने की बात करें तो इसमें जाह्नवी कपूर का लुक से लेकर उनका डांस तक फुल टू धमाल है। जूनियर एनटीआर के साथ उनकी कैमिस्ट्री देखने के बाद आप खुशी से उछल पड़ेंगे। अलग-अलग लुक और कजरारे नैनों से जाह्नवी वार करती हुई दिखी और घायल दिखे जूनियर एनटीआर। इस गाने में दोनों का अंदाज वाकई किलर है और आप इसे खूब एंजॉय करेंगे। 2 मिनट 12 सेकंड के इस गाने को जारी होने के कुछ ही मिनट बाद लगभग 50000 लाइक्स मिल चुके हैं। निश्चित तौर पर यह हर किसी के प्लेलिस्ट में शामिल होने वाला है।

कब हो रही Janhvi Kapoor और Junior Ntr की फिल्म रिलीज

जहां तक Devara फिल्म की बात करें तो यह Koratala Siva द्वारा निर्देशित है और यह फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। जाह्नवी कपूर और जूनियर एनटीआर की जोड़ी को एक साथ देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं ‘दावूदी’ गाने की बात करें तो यह जाह्नवी के फैंस के लिए वाकई काफी खास है। इससे पहले एक्ट्रेस देवरा के ‘धीरे-धीरे’ गाने में नजर आई थी जिसमें उनका अंदाज देख लोग फिदा हो गए थे। ऐसे में इस गाने के लिए लोग इंतजार में थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026