---Advertisement---

टोंड फिगर के लिए Janhvi Kapoor जिम में बहाती हैं पसीना, इस वीडियो ने फैंस के छुड़ाए पसीने

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें वह वर्कआउट करती हुई नजर आ रही है। जिम में वह किस कदर पसीने बहा रही है इसे देखने के बाद फैंस की बोलती बंद हो गई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और जाह्नवी भी एक फिटनेस फ्रीक के रूप में ट्रेंड में आ गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 20, 2023 12:32 अपराह्न

Janhvi Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती है। वर्कआउट वीडियो और फोटोज को देख यह तो साफ जाहिर है कि वह जिम में किस कदर पसीना बहाती है। वहीं सोशल मीडिया पर उनका लेटेस्ट वीडियो देखने के बाद फैंस के पसीने छूट गए हैं। इस इंटेंस वर्कआउट वीडियो को देखने के बाद आप भी यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर एक्ट्रेस के टोंड फिगर का राज क्या है। फिटनेस ट्रेनर नम्रता पुरोहित ने जाह्नवी का यह वीडियो शेयर कर कैप्शन में कुछ ऐसा कहा जो अब लाइमलाइट में है। कहने में दो राय नहीं है कि फैंस के लिए जाह्नवी एक फिटनेस फ्रीक बन गई है।

फिटनेस को लेकर सजग हैं जाह्नवी

जहां तक वीडियो में जाह्नवी की बात करें तो वह पिंक स्पोर्ट टॉप को ब्लैक शॉर्ट के साथ कैरी करती हुई नजर आ रही है। नो मेकअप लुक और कैजुअल स्टाइल में वह जिम में जमकर पसीने बहा रही है। इस दौरान उन्हें देख यह तो साफ जाहिर है कि वह फिटनेस को लेकर कितनी सजग है। जाह्नवी खूबसूरती नहीं बल्कि अपनी फिटनेस को लेकर भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं। यह बात सच है कि एक्ट्रेस स्केच, स्ट्रेचिंग और वर्कआउट से लेकर वह हर एक चीज पर ध्यान देती हैं जो उन्हें फिट रखने के लिए बताया जाता है।

जाह्नवी की तारीफ में फिटनेस ट्रेनर ने कहीं ये बात

फिटनेस ट्रेनर नम्रता ने लिखा, “हमारी एक घंटे की क्लास की 1 मिनट की झलक जाह्नवी के आज के शब्दों में आपको एक ग्राहक को फिदा करने के तरीकों पर एक किताब लिखनी चाहिए। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो किसी ऐसे व्यक्ति के साथ काम करना बहुत मजेदार है जो एक ग्राहक के रूप में शुरू करता है और एक वर्कआउट फ्रेंड के रूप में खत्म करता है। मुझे इस बात पर गर्व है कि हम कितनी दूर आ गए हैं और खुशी है कि मुझे हरकत पर नजर रखने की जरूरत नहीं है क्योंकि उन्होंने फॉर्म सीख लिया है और अपने बॉडी को समझ लिया है। शाबाश जाह्नवी यह या धीमी गति है जो वास्तव में किलर है।” वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी हाल ही में वरुण धवन के साथ ‘बवाल’ फिल्म में नजर आई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gurugram Viral Video

जून 28, 2026

Kanpur Viral Video

जून 28, 2026

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026