---Advertisement---

पेरिस फैशन वीक 2024 में राहुल मिश्रा के लिए रैंप पर उतरी Janhvi Kapoor, स्टाइलिश स्टाइलिंग देख मचला फैंस का दिल

हल में Janhvi Kapoor को पेरिस फैशन वीक 2024 में राहुल मिश्रा के लिए रैंप वॉक करते दिखा गया है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 25, 2024 11:31 पूर्वाह्न

Janhvi Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और अपनी रीसेंट फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही से हर किसी को अपना दीवाना बनाने वाली जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor ) का नाम उनकी शानदार एक्टिंग से कई बड़ी-बड़ी हसीनाओं में गिना जाता है। यहीं हर बार की तरह इस बार भी एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं। बता दें एक्ट्रेस का इन दिनों खबरों की दुनियां में बने होने का कारण और कुछ नहीं बल्कि उनकी पहली इंटरनेशनल वॉक है। दरअसल एक्ट्रेस का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह पेरिस फैशन वीक 2024 में बड़ी-बड़ी मॉडल्स के साथ रैंप वॉक करती दिख रही हैं।

पेरिस फैशन वीक 2024 में रैंप वॉक करती दिखीं Janhvi Kapoor

हाल में सोशल मीडिया पर जान्हवी कपूर का एक लेटेस्ट वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस का यह वीडियो पेरिस फैशन वीक 2024 का है जिसमें एक साथ कई बड़ी-बड़ी मॉडल्स दिग्गज डिज़ाइनर्स और उनके कलेक्शन्स को रिप्रेजेंट करती दिख रही हैं। उन मॉडल्स की तरह जान्हवी भी पेरिस फैशन वीक 2024 के रैंप पर उतरी और मशहूर इंडियन डिज़ाइनर राहुल मिश्रा के कलेक्शन को रिप्रेजेंट करती दिखीं। यह वीडियो dietsabya नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

स्टाइलिश स्टाइलिंग के साथ बलखाती दिखीं जान्हवी

अगर बात की जाए रैंप पर बिजलियां गिराती जान्हवी के स्टाइलिंग की तो आपको बता दें, एक्ट्रेस अपने इस लुक के लिए लॉन्ग टेल शिमरी स्कर्ट और ऑफ शोल्डर शिमरी ब्लैक टॉप को पहने दिख रही हैं। एक्ट्रेस के इस आउटफिट को खुद राहुल मिश्रा ने डिज़ाइन किया है।

एक्ट्रेस की स्टाइलिश स्टाइलिंग देख मचला फैंस का दिल

जान्हवी कपूर की स्टाइलिंग लोगों को काफी ज्यादा पसंद आती है और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। जैसे ही लोगों ने एक्ट्रेस की यह क्लासी स्टाइलिंग देखी वह उनकी खूब तारीफें करने लगे। इसी बीच एक यूजर ने लिखा “जान्हवी आप बेहद खूबसूरत दिख रही हैं” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया “गॉर्जियस।” यहीं कई लोग तो उनके लुक पर अपना दिल ही हार बैठे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Yash

अगस्त 31, 2026

Toxic Box Office Collection Day 5

अगस्त 31, 2026

Amaal Mallik

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Nikki Tamboli

अगस्त 30, 2026