---Advertisement---

Janmashtami 2023: अमिताभ से लेकर भारती सिंह तक इस तरह सेलिब्रेट करते हैं बॉलीवुड स्टार्स, फैंस को दिखाते हैं खास झलक

Janmashtami 2023: बॉलीवुड सितारों के लिए हर त्यौहार काफी खास होता है और वह इसे अलग अंदाज में सेलिब्रेट भी करते हैं। अमिताभ बच्चन से लेकर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह तक इस दिन को अलग तरीके से मनाते हैं। कोई फैंस को बधाई देकर तो कोई खास तस्वीर शेयर कर फैंस को इस खास दिन की झलक दिखाते हैं। आईए जानते हैं आखिर कैसे बॉलीवुड सितारे मनाते हैं जन्माष्टमी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 6, 2023 7:00 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 10, 2023 11:09 पूर्वाह्न

Janmashtami 2023
Follow Us
---Advertisement---

Janmashtami 2023: जन्माष्टमी का खुमार लोगों पर खूब देखने को मिलता है और कृष्णा जी की रंग में लोग रंग जाते हैं। ना सिर्फ आम लोग बल्कि बॉलीवुड स्टार्स भी इस खास दिन को सेलिब्रेट करते हैं। इस शुभ मौके पर सितारे फैंस को बधाईयां देते हैं और अलग-अलग अंदाज से कृष्ण जी की इस खास दिन को मनाते हैं। बॉलीवुड सितारों पर इस दिन का क्रेज खूब देखने को मिलता है। कोई अपने घर में झांकियां निकाल कर इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं तो किसी के घर में पूजा पाठ की जाती है। सितारों के बीच इस दिन को लेकर काफी एक्साइटमेंट देखने को मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कैसे बॉलीवुड सितारे मनाते हैं इस खास दिन को।

अमिताभ बच्चन ने दी थी बधाई

किसी भी खास मौके पर अमिताभ बच्चन फैंस को बधाइयां देने में नहीं चूकते हैं। बीते साल जन्माष्टमी पर अमिताभ ने लोगों को एक तस्वीर शेयर कर बधाई दी थी। इस मौके पर बिग बी घर में रहकर इस खास दिन को मनाते हैं।

कंगना रनौत ने शेयर की थी खास तस्वीर

बता दें कि बीते साल कंगना रनौत ने अपनी तस्वीर शेयर कर फैंस को जन्माष्टमी की बधाई दी थी। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा था, “1 साल पहले बांके बिहारी।” तस्वीर में कंगना बांके बिहारी के दर्शन करने के लिए पहुंची हुई थी। जन्माष्टमी का क्रेज कंगना रनौत पर भी खूब देखने को मिलता है और वह लोगों के बीच चर्चा में रहती हैं।

भारती सिंह को कैसे भूल सकते हैं आप

बीते साल भारती सिंह अपने बेटे गोला को लेकर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्होंने गोले को कृष्ण बनाया हुआ था। कृष्ण जी के अवतार में गोला को देख लोग कायल हो गए थे और उनकी क्यूटनेस पर फिदा हो गए थे। गोला की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रही थी।

चारु असोपा बनी थी राधा

जन्माष्टमी के खास दिन पर चारु असोपा राधा के अवतार में अपनी बेटी के साथ नजर आई थी और वह घर में ही पूजा पाठ करते हुए दिखाई थी। उन्होंने इस खास तस्वीर के साथ फैंस को बधाइयां दी और इस दिन को एंजॉय किया।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इस दिन को किया सेलिब्रेट

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने नए घर में शिफ्ट हुए थे। बीते साल उन्होंने घर में शिफ्ट होते ही इस खास दिन पर पूजा रखवाई थी जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। ऐसे में इस कपल के बीच भी जन्माष्टमी का खुमार देखने को मिलता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

अगस्त 27, 2026