---Advertisement---

क्यों बेबी गर्ल गोद लेना चाहती हैं Jasmin Bhasin, Aly Goni संग शादी से पहले भगवान से ये वादा कर गई Bigg Boss फेम

Jasmin Bhasin: अली गोनी के साथ शादी की खबरें लगातार वायरल हो रही है लेकिन जैस्मिन भसीन फिलहाल बेबी गर्ल गोद लेने की खबर को लेकर चर्चा में है और फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 21, 2025 3:11 अपराह्न

Jasmin Bhasin
Follow Us
---Advertisement---

Jasmin Bhasin: बेबी गर्ल को गोद लेने की खबर की वजह से जैस्मिन भसीन चर्चा में आ गई है जहां फैंस के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने बड़ा खुलासा किया जो सुर्खियों में है। अली गोनी के साथ रिलेशनशिप को लेकर Jasmin Bhasin अक्सर लाइमलाइट में रहती है लेकिन इस सबके बीच उन्होंने Baby Girl गोद लेने की प्लानिंग आखिर क्यों की। इस बारे में बड़ा खुलासा करती हुई नजर आई। फैंस के साथ बातचीत में उन्होंने भगवान से किए हुए वादे को याद करती हुई नजर आई। आइए जानते हैं बिग बॉस 14 फेम जैस्मिन भसीन ने ऐसा क्या कहा जो लोगों के बीच सनसनी मचाने के लिए काफी है।

इस वजह से लड़की को गोद लेंगी Jasmin Bhasin

इंस्टाग्राम पर सवाल जवाब करते समय एक फैन ने उनसे कहा, “आखिर कब आपने बेबी गर्ल गोद लेने के बारे में सोचा क्योंकि यह बहुत ही खूबसूरत सोच है।” इस पर जैस्मिन भसीन ने कहा, “जब मैंने घर छोड़ा तब मुझे पता चला कि यह कितना मुश्किल होता है। मैंने भगवान से वादा किया कि जब मैं अपनी एक ऐसी जिंदगी बना लूंगी जहां मैं दूसरे इंसान को एक कंफर्टेबल जिंदगी दे पाऊंगी। मैं Baby Girl गोद लूंगी और उसकी परवरिश करूंगी। Jasmin Bhasin के द्वारा कही गई यह बात सोशल मीडिया पर चर्चा में है और फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

शादी से पहले क्या मां बनेंगी जैस्मिन भसीन

बिग बॉस 14 फेम Jasmin Bhasin ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वह बेबी गर्ल अडॉप्ट करने के बारे में प्लानिंग कर रही है। अब ऐसे में Aly Goni के साथ रिश्ते के बीच लोग उनकी बिन शादी मां बनने की ख्वाहिश और गोद लेने की बात जानकर खुश हैं। फैंस उनके इस कदम की सराहना करते हुए नजर आए हैं। जैस्मिन भसीन अली गोनी के साथ शादी की खबरों को लेकर चर्चा में रहती है लेकिन कपल का कहना है कि उन्हें किसी भी बात की जल्दबाजी नहीं है। हालांकि फैंस उन्हें एक साथ देखना काफी पसंद करते हैं और उनकी बॉन्डिंग अक्सर चर्चा में होती है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026

Raja Shivaji

मई 13, 2026

Salman Khan

मई 13, 2026