---Advertisement---

Jasmine Sandlas ने भीड़ के सामने मंगेतर की गोद में चढ़कर लुटाया प्यार, जानिए कौन हैं ‘शरारत’ सिंगर के होने वाले पति

Jasmine Sandlas: शरारत सिंगर को आखिर किससे प्यार हुआ और सोशल मीडिया पर क्यों वह चर्चा में आ गई है। आइए जानते हैं मंगेतर को लॉन्च करते हुए उन्होंने फैन से क्या कहा है और कौन है उनका प्यार।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 12, 2026 3:42 अपराह्न

Jasmine Sandlas
Follow Us
---Advertisement---

Jasmine Sandlas: धुरंधर फिल्म से न सिर्फ रणवीर सिंह सुर्खियों में रहे बल्कि इस फिल्म का गाना भी काफी चर्चा में रहा है। इन्हीं में से एक है सिंगर जिसने लोगों का भी दिल जीता है इसके पीछे सफलता की कहानी लिखने वाली जैस्मीन सैंडलस चर्चा में आ गई है। जी हां, शरारत सॉन्ग को अपनी आवाज देने वाली जैस्मिन ने इवेंट में अपने मंगेतर से लोगों को मिलवाया। जिस अंदाज में अपने प्यार का इजहार उन्होंने किया है यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। आइए जानते हैं वीडियो में आखिर जैस्मिन ने क्या कहा है।

शरारत सिंगर ने फैंस को इस तरह दिया सरप्राइज

दरअसल जैस्मीन सैंडलस ने ड्रीम गर्ल इंडिया टूर की शुरुआत की है। इस दौरान दिल्ली में अपने हजारों फैंस के बीच एक ऐसा सरप्राइज दिया जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी। उन्होंने अपने मंगेतर को स्टेज पर सबसे मिलवाया और इस दौरान जैस्मीन सैंडलस ने कहा कि “यह वही इंसान हैं जिन्होंने मुझे रिंग पहनाई है, ये मेरे हैं।” ऐसे में वह अपने होने वाले पति की गोद में चढ़ जाती है और इस मोमेंट को एंजॉय करते हुए दिखती है। जहां लोग भी तालिया बजाने में पीछे नहीं रहते हैं। निश्चित तौर पर ड्रीम गर्ल इंडिया टूर का यह पल दिल्ली के लोगों के लिए काफी खास रहा।

कौन है जैस्मीन सैंडलस के मंगेतर

वहीं दूसरी तरफ जैस्मीन सैंडलस के मंगेतर की बात करें तो लोग उन्हें जमकर सर्च कर रहे हैं जहां उनका नाम शेखर चौधरी बताया जा रहा है। रिपोर्ट की माने तो शेखर लाइमलाइट और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूर रहते हैं क्योंकि उनका इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है। उनका प्रोफेशनल लाइफ अभी तक पूरी तरह से सामने नहीं आया है लेकिन सोशल मीडिया पर जैस्मिन के साथ उनकी कई सोशल मीडिया पोस्ट, कंसर्ट, टूर और वृंदावन, उज्जैन के महाकालेश्वर टेंपल की फोटोज है। वहीं रिपोर्ट्स की माने तो कहां जाना है कि जैस्मिन के मैनेजमेंट टीम में वह हिस्सा हैं।

Jasmine Sandlas का टूर कब और कहां है आयोजित

शेखर चौधरी के साथ जैस्मीन सैंडलस का रिश्ता सोशल मीडिया पर फिलहाल चर्चा में आ गया है तो वहीं ड्रीम गर्ल इंडिया टूर दिल्ली के बाद मुंबई में 18 जुलाई, बेंगलुरु में 25 जुलाई और चंडीगढ़ में 29 अगस्त को होने वाला है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026