DNP India Hindi

Jasmine Sandlas: कॉन्सर्ट को बीच में रोक धुरंधर फेम ने मनचलों पर लगाया लगाम, लड़कियों की सुरक्षा पर आवाज की बुलंद

Jasmine Sandlas

Photo Credit- Google Jasmine Sandlas

Jasmine Sandlas: पंजाब की मशहूर गायिका जैस्मीन सैंडलस की बात करें तो फिलहाल वह धुरंधर के टाइटल ट्रैक और शरारत सॉन्ग को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस सब के बीच सोशल मीडिया पर अपनी एक कॉन्सर्ट को छोड़कर उन्होंने कुछ ऐसा किया जो लोगों को उनके लिए जुनूनी बना रहा है। रिपोर्ट की माने तो कॉन्सर्ट में औरत को छेड़ रहे 2 शख्स के खिलाफ सख्त होकर सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने कुछ ऐसा कहा जो उनके फैंस को दीवाना बना रहा है। आइए जानते हैं धुरंधर ट्रैक से चर्चा में आई जैस्मिन क्यों लोगों के भीड़ के बीच सरेआम मुखर होती हुई नजर आई।

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर क्या बोली Jasmine Sandlas

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जहां जैस्मीन सैंडलस लाल शिमर लहंगा चोली में दिखाई दे रही है। इस दौरान वह अपने परफॉर्मेंस को रोककर रहती है, “सिक्योरिटी क्या आप कृपया इन दोनों लोगों को हटा सकते हैं क्योंकि वह औरतों को परेशान कर रहे हैं। अगर औरतें मेरे कॉन्सर्ट में सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है तो मैं परफॉर्म नहीं करूंगी मैं नहीं गाउंगी।” वीडियो में जैस्मीन सैंडलस काफी गुस्से में नजर आ रही है और वह बेधड़क होकर अपनी बात लोगों तक पहुंच रही है।

जैस्मीन सैंडलस ने मनचलों को इस तरह किया कॉन्सर्ट से बाहर

रिपोर्ट्स की बात करें तो कहा जा रहा है कि जैस्मीन सैंडलस ने अपने कॉन्सर्ट को बीच में रोक कर एक्शन लेने की बात की जिसके बाद दोनों शख्स को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। कथित तौर पर यह दिल्ली का कॉन्सर्ट है जहां जैस्मीन सैंडलस लोगों का दिल जीत रही है। वह कह रही है कि जहां सेफ्टी नहीं है वहां शो नहीं होगा। दरअसल दो लड़के लड़कियों को परेशान कर रहे थे जिसकी वजह से वह महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अपनी आवाज बुलंद की और मनचलों पर लगाम लगाती दिखी।

कौन है जैस्मीन सैंडलस जिसने जीत लिया लोगों का दिल

जैस्मीन सैंडलस फिलहाल धुरंधर टाइटल ट्रैक और आइटम सॉन्ग शरारत को लेकर चर्चा में बनी हुई है जिसमें उनकी आवाज ने लोगों का दिल जीता है। इसके अलावा भी पंजाबी सिंगर की एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और अपने सॉन्ग से अक्सर चर्चा में बनी रहती है।

Exit mobile version