---Advertisement---

Jawan के क्रेज़ से नहीं बच पाया गूगल, मज़ेदार थीम लॉन्च करके फैंस को दिया सरप्राइज़ 

Jawan ने अपनी रिलीज़ के पहले ही दिन 75 करोड़ की कमाई करके ‘गदर 2’ के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। वहीं Shah Rukh Khan की इस फ़िल्म का लोगों में बढ़ता क्रेज़ देखकर गूगल भारत ने फ़िल्म का नाम सर्च करने वाले फैंस के लिए एक मज़ेदार थीम लॉन्च करके उन्हें सरप्राइज़ दिया है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 8, 2023 5:53 अपराह्न

Google
Follow Us
---Advertisement---

Jawan: शाहरुख़ खान की फ़िल्म ‘जवान’ आख़िरकार 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। फ़िल्म ने अपनी रिलीज़ के पहले ही दिन पूरे 75 करोड़ की बंपर कमाई करके इतिहास रच दिया है। दर्शक इस फ़िल्म को बहुत पसंद कर रहे हैं। वहीं समीक्षकों से भी फ़िल्म को अच्छे रिव्यूज़ मिल रहे हैं। इसी बीच अब दर्शकों के साथ-साथ गूगल पर भी जवान का क्रेज़ नज़र आया है। आज से गूगल भारत जवान का नाम सर्च करने वाले लोगों को एक जादुई थीम का अनुभव दे रहा है। 

गूगल भी हुआ ‘Jawan’ का फैन 

दरअसल शुक्रवार से गूगल भारत ने अपने सर्च पेज पर ‘Jawan’ फैंस के लिए एक खास सरप्राइज़ थीम का इंतज़ाम किया है। इस खास सरप्राइज़ थीम के लिए आपको सबसे पहले गूगल के सर्च पेज पर जाना होगा। इसके बाद आपको वहां ‘Jawan’ टाइप करना होगा। फिर आप देखेंगे कि आपके सामने फ़िल्म से संबंधित सर्च खुलेगी जिसमें स्क्रीन के नीचे  आपके सामने एक वॉकी-टॉकी बना आएगा। अब आप जैसे ही उस वॉकी-टॉकी पर क्लिक करेंगे वैसे ही आपकी स्क्रीन पट्टियों से भर जाएगी। 

आपको बता दें कि फ़िल्म ‘Jawan’ में भी एक ऐसा ही सीन है जहां Shah Rukh Khan वॉकी-टॉकी पर बात करते नज़र आते हैं और फिर अपने चेहरे पर बंधी पट्टियां खोलकर अपना नया अवतार दिखाते हैं। वहीं गूगल का इस तरह फ़िल्म ‘Jawan’ के लिए नई थीम को लॉन्च करना फ़िल्म के बढ़ते क्रेज़ को दर्शाता है। 

बॉक्स ऑफिस के किंग बने Shah Rukh Khan 

ग़ौरतलब है कि Shah Rukh Khan की ‘Jawan’ ने 75 करोड़ की ओपनिंग कर सभी को चौंका दिया है। इसके साथ ही फ़िल्म ने Shah Rukh Khan को बॉक्स ऑफिस के किंग की कुर्सी पर दोबारा बैठा दिया है। इससे पहले शाहरुख़ की फ़िल्म ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी ओपनिंग फ़िल्म बनकर पहले स्थान पर थी। वहीं अब शाहरुख़ ने अपनी ही फ़िल्म का रिकॉर्ड तोड़कर यह साबित कर दिया है कि वह असल में बॉलीवुड के बादशाह कहलाने के लायक़ हैं। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 8, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 8, 2026

Rajpal Yadav

अक्टूबर 8, 2026