---Advertisement---

Jawan देखने के बाद लोगों के सिर से नहीं उतर रहा किंग खान का हैंगओवर, जानिए लोगों को कैसी लगी फिल्म

Jawan: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही तबाही मचा रही है और फिल्म को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है। फैंस इसे ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं और उनका कहना है कि इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान की परफेक्ट जादू चलाने में कामयाब हुए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 7, 2023 10:30 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 10, 2023 11:05 पूर्वाह्न

jawan
Follow Us
---Advertisement---

Jawan Review: लंबे इंतजार के बाद शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान‘ रिलीज हो चुकी है और फैंस का इंतजार खत्म हो गया। वहीं जवान देखने के बाद फैंस के सिर पर शाहरुख खान का जादू बरकरार है। फर्स्ट शो को देखने के बाद लोगों के बीच एक्साइटमेंट लेवल बढ़ गया है और सोशल मीडिया पर भी लगातार फिल्म से सीन्स वायरल हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि इंतजार का फल मीठा हुआ और फिल्म एक मस्ट वॉच है। इस जबरदस्त सिनेमा के जरिए शाहरुख खान ने धूम मचा दी है। शाहरुख फिल्म में अलग-अलग लुक में नजर आ रहे हैं जिसे देखने के बाद फैंस सीटियां बजाने को मजबूर हो रहे हैं।

फिल्म देखने के बाद लोगों का क्रेज

अगर दर्शकों की माने तो शाहरुख खान की एंट्री से लेकर बैकग्राउंड म्यूजिक और किंग खान का लुक जबरदस्त है। इस फिल्म को लेकर पिछले कुछ समय से खूब क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं कई जगह पर सुबह 6 बजे शो था जिसके बाद थिएटर के बाहर जब लोग निकले तो शाहरुख खान की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे थे। इस फिल्म को देखने के बाद उनकी एक्साइटमेंट लेवल और भी बढ़ गई है और कहने में दो राय नहीं है कि शाहरुख खान का जादू चल गया है।

ओपनिंग डे पर होगी इतनी कमाई

अगर ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो पहले माना जा रहा था कि फिल्म कम से कम 60 करोड़ तक की कमाई करेगी लेकिन अब फर्स्ट रिव्यू को देखने के बाद माना जा रहा है की फिल्म 100 करोड़ तक की ओपनिंग कर सकती है। वहीं घरेलू कनेक्शन की बात करें तो यह 70 से 80 करोड़ के आसपास होगी। फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी क्योंकि यह आने वाले समय ही बताएगा। 2023 की शुरुआत में पठान ने बॉक्स ऑफिस पर जादू दिखाया था और अब ऐसे फिर लग रहा है जवान के जरिए शाहरुख खान की फैंस को एक और नई सौगात मिलेगी।

फिल्म में मौजूद हर एलिमेंट

https://twitter.com/_SRKFansTrends/status/1699640951269179748?s=20

एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान का डबल रोल है और इसमें नयनतारा से लेकर विजय सेतुपति सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा ने अपने-अपने किरदार के साथ बखूबी इंसाफ करते हुए नजर आए हैं। फिल्म में एक्शन, इमोशंस और को सारे चीज मौजूद है जो इसे एक ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए काफी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 8, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 8, 2026

Rajpal Yadav

अक्टूबर 8, 2026