---Advertisement---

Jawan: Shah Rukh Khan से फैन ने मांगा गर्लफ़्रेंड के लिए फ़्री टिकट, तो फिर एक्टर ने ऐसे पढ़ाया रोमांस का पाठ

Jawan: Shah Rukh Khan अक्सर अपने फैंस से बातचीत के लिए #AskSRK सेशन आयोजित करते रहते हैं। ऐसा ही एक सेशन अभिनेता ने हाल ही में शुरु किया है जिसमें एक फैन ने उनसे अपनी गर्लफ़्रेंड के लिए उनकी फिल्म का फ़्री टिकट मांगा है। इस पर अभिनेता ने उसे मज़ेदार अंदाज़ में जवाब दिया है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 3, 2023 6:05 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Jawan: शाहरुख़ खान इन दिनों अपनी आने वाली फ़िल्म ‘जवान’ की रिलीज़ में व्यस्त हैं। अभिनेता की इस फ़िल्म की रिलीज़ में अब केवल थोड़े ही दिन रह गए हैं। इसी बीच फ़िल्म की चर्चा फैंस के बीच ज़ोरों पर है। मेकर्स भी आए दिन फैंस का उत्साह बनाए रखने के लिए कभी फिल्म का कोई पोस्टर तो कभी टीज़र रिलीज़ कर रहे हैं। इसी बीच किंग खान ने अपने एक्स अकाउंट पर फैंस के साथ #AskSRK सेशन किया। 

यूज़र के सवाल पर Shah Rukh Khan ने दिया मज़ेदार जवाब

दरअसल हाल ही में Shah Rukh Khan ने अपने एक्स अकाउंट पर फैंस के साथ बातचीत करने के लिए #AskSRK सेशन आयोजित किया। इस दौरान किंग खान के फैंस ने उनसे कई सवाल किये। वहीं  अभिनेता ने भी अपने चाहने वालों के हर सवाल का जवाब अपने अंदाज़ में देकर उन्हें खुश कर दिया। इसी बीच एक यूज़र ने शाहरुख़ खान से अपनी गर्लफ़्रेंड के लिए फ़्री टिकट मांगे, जिस पर शाहरुख़ ने उसे मज़ेदार अंदाज़ में जवाब दिया। 

यूज़र ने ट्वीट करते हुए Shah Rukh Khan से पूछा “क्या आप मेरी गर्लफ़्रेंड के लिए फ़्री में ‘जवान’ की टिकट दे सकते हैं? मैं एक निकक्कमा बॉयफ़्रेंड हूं”। इसपर शाहरुख़ ने जवाब दिया “फ़्री में प्यार देता हूं भाई। टिकट के तो पैसे ही लगेंगे। रोमांस में सस्ते मत बनो, जाओ जाकर टिकट खरीदो और उसे भी अपने साथ लेकर जाना”।

एडवांस बुकिंग में रुकने का नाम नहीं ले रही Jawan 

एटली द्वारा निर्देशित फ़िल्म ‘Jawan’ अपनी एडवांस बुकिंग में ही ज़बरदस्त कमाई करती दिख रही है। 1 सितंबर से शुरू हुई फ़िल्म की एडवांस बुकिंग के दौरान शाहरुख़ खान की इस फ़िल्म ने 24 घंटे में लाखों टिकट बेच दिए थे। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 7 सितंबर 2023 को रिलीज़ होने वाली इस फ़िल्म का सबसे महंगा टिकट 2400 में बिका है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 8, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 8, 2026

Rajpal Yadav

अक्टूबर 8, 2026