---Advertisement---

Jawan: न्यू रिलीज फिल्मों को टक्कर देने के लिए SRK का नया पैतरा! इस खास ऑफर को सुन उछल पड़े फैंस

Jawan: एटली निर्देशित फिल्म की जहां कमाई धीमी हो रही है। वहीं अब मेकर्स ने एक और नया पैतरा अपनाया और इसे लेकर फैंस को एक खास ऑफर दे दिया। अब यह देखना दिलचस्प है कि इस ऑफर को देखने के बाद क्या फैंस की लंबी लाइन एक बार फिर सिनेमाघर में देखने को मिलती है।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: सितम्बर 28, 2023 5:10 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Jawan: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान‘ को रिलीज हुए 20 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है। 7 सितंबर को सिनेमाघर में दस्तक देने वाली इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड्स को तोड़ दिए हैं। कहने में दो राय नहीं है कि अभी भी किंग खान का जलवा सिनेमाघर में बरकरार है लेकिन घट कमाई को देखते हुए मेकर्स ने एक और दाव खेला है। ऐसे मैं फैंस को एक खास ऑफर देते हुए नजर आए। अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या इस ऑफर के बाद एक बार फिर जवान की गूंज सिनेमाघरों में देखने को मिलती है। आइए जानते हैं आखिर क्या है खास ऑफर।

शाहरुख ने किया मजेदार पोस्ट

बीते दिन शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर जवान से एक पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “भाई को, बहन को, दुश्मन को, यार को और हां अपने प्यार को। कल जवान दिखाइए। चाचा, चाची, फूफा, फूफी, मामा, मामी यानी पूरे परिवार को सबके लिए एक के साथ एक मुफ्त टिकट। तो कल से परिवार, यार और प्यार बस एक टिकट खरीदे और दूसरा मुफ्त पाएं। पूरे परिवार के साथ भरपूर मनोरंजन। शाहरुख खान के इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस काफी खुश है और एक बार फिर किंग खान के एक्शन को देखने के लिए बेकरार हैं।

1000 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी जवान

गौरतलब है कि ‘जवान’ शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म है जो एक मल्टी स्टारर है। इसमें नयनतारा के अलावा, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा, विजय सेतुपति सहित स्पेशल अपीयरेंस के तौर पर दीपिका पादुकोण नजर आ रही है। फिल्म वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ के कलेक्शन को कर चुकी है और यह अपने आप में बहुत बड़ा रिकॉर्ड है। शाहरुख खान के क्रेज को देखते हुए इस बात में कोई दो राय नहीं है कि ऑफर का फैंस भरपूर फायदा उठाएंगे। अब देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या सिनेमाघरों में एक बार फिर लंबी लाइन लग जाती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026

Raja Shivaji

मई 13, 2026

Salman Khan

मई 13, 2026

Leave a Comment