---Advertisement---

Jawan: कुछ इस तरह विजय सेतुपति ने पूरा किया अपना बदला, एक लड़की की वजह से SRK को मानते थे दुश्मन!

Jawan: 'जवान' फिल्म से शाहरुख खान और विजय सेतुपति एक साथ नजर आने वाले हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि साउथ सुपरस्टार किंग खान को अपना दुश्मन मानते थे। अब आप इस बात को सुनकर चौंकिए मत ना ही इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है क्योंकि यह सिर्फ एक मजाक है जिसका खुलासा विजय ने खुद प्रमोशन के दौरान किया। इस मजाक का शाहरुख खान ने भी बखूबी जवाब दिया।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 31, 2023 3:21 अपराह्न

jawan srk
Follow Us
---Advertisement---

Jawan: शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जवान‘ को लेकर काफी चर्चा में हैं। यह फिल्म कई मायनों में काफी खास है क्योंकि इस फिल्म में पहली बार दो साउथ सुपरस्टार्स नजर आने वाले हैं। फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति लीड स्टार्स के तौर पर दिखने वाले हैं। वहीं फिल्म रिलीज से पहले बीते दिन प्रमोशन के लिए निर्देशक एटली, शाहरुख खान और विजय सेतुपति चेन्नई के कॉलेज में पहुंचे थे। इस दौरान तीनों अलग-अलग वाक्या सुनाकर लोगों को इंप्रेस करते हुए नजर आए लेकिन इस दौरान विजय सेतुपति ने कुछ ऐसा खुलासा किया जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। उनका कहना है कि वह शाहरुख खान से कई सालों से बदला लेना चाहते थे और उन्होंने ऐसा कर दिया। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

विजय सेतुपति ने किया बड़ा खुलासा

इस प्रमोशन के दौरान विजय सेतुपति ने कहा कि स्कूल के दिनों में वह एक लड़की को प्यार करते थे लेकिन वह शाहरुख खान से प्यार करती थी। विजय सेतुपति ने कहा, “मैं खुद शाहरुख खान का बहुत बड़ा फैन था लेकिन जब मैं स्कूल में था तो एक लड़की से मुझे प्यार था लेकिन मैं उसे कभी बात नहीं सका। आखिरकार मुझे पता चला कि हर जानू का एक राम होता है और वह लड़की शाहरुख खान से प्यार करते थी। मैं तभी से बदला लेने की कोशिश में था ऐसे में सालों लग गए।” दरअसल एक्टर जवान में विलेन बने हैं।

शाहरुख ने दिया मजाकिया जवाब

वहीं शाहरुख खान ने जवाब में कहा, “सभी ने यहां तमिल में बात की और मुझे पूरा भरोसा है कि सभी मेरे लिए अच्छा ही कह रहे होंगे। हालांकि विजय ने किसी लड़की का जिक्र किया तो उन्हें मैं यह कहना चाहता हूं कि आप बदला ले सकते हो लेकिन मेरी लड़कियां नहीं। वह सिर्फ मेरी है। इतना सुनने के बाद लोग हंसने लगे।”

ट्रेलर देखने के बाद फिल्म के लिए लोग हैं बेताब

गौरतलब है कि शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है और इसे फैंस से खूब प्यार मिल रहा है। इस ट्रेलर में शाहरुख के अलग-अलग लुक से लेकर उनके डायलॉग तक को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान और विजय सेतुपति के अलावा लीड एक्ट्रेस के तौर पर नयनतारा नजर आने वाली है। वहीं स्पेशल स्क्रीनिंग में दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में रिद्धि डोगरा, सान्या मल्होत्रा समेत कई स्टार्स नज़र आने वाले हैं। एटली निर्देशित यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघर में दस्तक देने के लिए तैयार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Asim Riaz

अगस्त 24, 2026

Toxic Advance Booking

अगस्त 24, 2026

Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Box Office Collection Day 10

अगस्त 24, 2026

Anushka Ranjan

अगस्त 24, 2026

Aasha Singh Jaiswal

अगस्त 24, 2026

Kriti Sanon

अगस्त 24, 2026