---Advertisement---

Jawan Trailer: शाहरुख खान का धमाकेदार एक्शन देख उड़े होश, ‘विस्फोटक’ स्टोरी ने बढ़ाई फैंस की बेताबी

Jawan Trailer: शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान का ट्रेलर जारी कर दिया गया है जिसका लोगों का बेसब्री से इंतजार था। अब ऐसा माना जा रहा है कि इसके बाद शाहरुख खान 'पठान' से ज्यादा भी बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचाते हुए नजर आएंगे। ट्रेलर में लोगों को विस्फोटक मसाले देखने को मिले हैं जो इस फिल्म को खास और मजेदार बनाने के लिए काफी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 31, 2023 12:32 अपराह्न

jawan
Follow Us
---Advertisement---

Jawan Trailer: शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जवान‘ का ट्रेलर आ गया है और इसके साथ ही फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। धमाकेदार ट्रेलर को देखने के बाद सिनेमाघरों में फैंस की भीड़ जमघट लगा देगी। इतना तो तय है पठान से ज्यादा धमाकेदार ट्रेलर और शाहरुख खान का भौकाल लोगों के बीच चर्चा में है। अलग-अलग अंदाज और उनके कई लुक्स को देख लोग भी इंप्रेस हो गए हैं। यह ट्रेलर ट्रेंड में आ गया है और ना सिर्फ शाहरुख बल्कि नयनतारा और विजय सेतुपति भी तहलका मचाते हुए नजर आ रहे हैं। 2 मिनट 45 सेकंड के इस ट्रेलर को देख लोगों के होश उड़ गए हैं।

फिल्म को लेकर बढ़ी लोगों की एक्साइटमेंट

फिलहाल लोगों के बीच इस फिल्म को लेकर क्रेज और भी बढ़ गया है। दीपिका से लेकर नयनतारा तक इस ट्रेलर वीडियो में छाई हुई है। गर्ल्स गैंग को देख लोग काफी खुश है और ट्रेलर में शाहरुख खान, नयनतारा विजय सेतुपति और दीपिका पादुकोण की स्पेशल अपीरियंस वाकई काफी खास है। इस ट्रेलर में शाहरुख खान कभी मेजर तो कभी किडनैपर बनकर बवाल मचा रहे हैं। ऐसे में फैंस को कंफ्यूजन है कि आखिर वह किस किरदार में दिखाई देने वाले हैं। वैसे इतना तो तय है कि शाहरुख खान डबल रोल में मल्टीपल धमाका करते हुए नजर आएंगे।

यहां देखें Trailer:-

ट्रेलर में नजर आई जबरदस्त कहानी

जहां तक इस ट्रेलर की बात करें तो इसकी शुरुआत होती है एक जबरदस्त डायलॉग से होती है जिसमें शाहरुख खान कहते हैं, “एक राजा था। एक के बाद एक जंग हारता गया। भूखा, प्यास गुर्राता जंगल में बहुत गुस्से में था।” वहीं ट्रेलर से कहानी भी साफ झलक देखने को मिल रही है। जहां तक इस फिल्म की कहानी पर बात करें तो यह देश को बचाने की है। जहां काली के किरदार में विजय सेतुपति जैसे हथियार डीलर से देश को बचाने के लिए शाहरुख खान अलग-अलग लुक में नजर आ रहे हैं। बाल्ड लुक से लेकर उनका वर्दी वाला अवतार देखने लायक है। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प है कि आखिर क्या है पूरी कहानी और कैसे देश को बचाते हैं जवान।

इस दिन रिलीज होने वाली है जवान

एटली निर्देशित यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघर में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, नयनतारा, दीपिका पादुकोण, रिद्धि डोगरा और सुनील ग्रोवर कैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026