---Advertisement---

‘बाबा बनना सबसे आसान काम…’ क्या फिल्मी दुनिया में चमकना चाहती थी Jaya Kishori? फोटो की सच्चाई जान KRK पीट लेंगे माथा

Jaya Kishori: जया किशोरी की एक तस्वीर शेयर करते हुए केआरके ने कुछ ऐसा कहा जिसके बाद फैंस भड़क उठे हैं। हालांकि कुछ लोग इसे डीप फेक फोटो बता रहे हैं। क्या वाकई जया बॉलीवुड में अपना नाम कमाने आई थी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 10, 2024 2:21 अपराह्न

Jaya Kishori
Follow Us
---Advertisement---

Jaya Kishori: मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर जया किशोरी (Jaya Kishori) को लोग किस कदर चाहते हैं इसमें कोई शक नहीं है। हालांकि इस सब के बीच इंटरनेट पर उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है जहां यूजर्स का एक वर्ग इस तस्वीर को सही बताते हुए जया किशोरी को ट्रोल कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसे AI जेनरेटेड बता रहे हैं। चौकाने वाली बात यह है कि खुद को मूवी क्रिटिक और ट्रेंड एनालिस्ट कहने वाले KRK ने भी फोटो के जरिए जया किशोरी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा बाबा बनना सबसे आसान काम है। हालांकि इस फोटो की सच्चाई क्या है।

क्या AI से बनी है Jaya Kishori की फोटो

दरअसल रेड ड्रेस में जया किशोरी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर बीते दिन काफी वायरल हुई। इस तस्वीर को देखने के बाद कुछ लोग ऐसे हैं जो जया किशोरी को सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं और इसे डीपफेक फोटो बता रहे हैं। KRK के द्वारा शेयर किए गए इस फोटो की सच्चाई बताते हुए एक यूजर ने इसे AI जेनरेटेड बताया और इसके लिए एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।

KRK ने Jaya Kishori को लेकर किया तंज

https://twitter.com/kamaalrkhan/status/1866129618618695982

वहीं कुछ लोग इसे सच मानकर जया किशोरी को ट्रोल करते हुए दिखे और इस लिस्ट में निश्चित तौर पर केआरके का नाम भी शुमार है। उन्होंने उनकी तस्वीर को शेयर करते हुए कहा ” यह उस वक्त का फोटो है जब मैडम फिल्मी दुनिया में अपना नाम रोशन करना चाहती थी फिर मैडम को समझ आया कि बाबा बनना सबसे आसान काम है।”

Jaya Kishori को ट्रोल करने वाले KRK को यूजर्स लगा रहे लताड़

एक यूजर का कहना है कि यह फोटो AI के द्वारा बनाया गया है और यह फोटो फेक है। ऐसे किसी महिला का अपमान करना महा पाप है। आप भी तो बॉलीवुड में हीरो बनने आए थे फिर क्या हुआ।” एक ने लिखा फेक फोटो शेयर करने के लिए एक केस तो आप पर भी बनता है।
वहीं एक फैन सपोर्ट में आया और उन्होंने कहा कथावाचक जया किशोरी की डीप फेक फोटो कल से वायरल की जा रही है। उन पर अभद्र टिप्पणी भी की जा रही है। जया किशोरी की अगर यह तस्वीर सही भी होती तब भी इतनी अभद्र टिप्पणी इतने अश्लील कमेंट ये जाहिल लोग इंसान हैं या राक्षस।

सुर्खियों में बनी रहती है Jaya Kishori

जहां तक बात करें जया किशोरी की तो उनके तमाम वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं जिसमें वह जिंदगी को लेकर बात करती हुई नजर आती है। लोग उन्हें पसंद भी करते हैं। सोशल मीडिया पर उनके तमाम मोटिवेशनल वीडियो चर्चा में होते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026