---Advertisement---

Jigra Song Chal Kudiye गाना सुनकर जुनूनी हो जाएंगे आप, दिलजीत दोसांझ के साथ आलिया भट्ट की आवाज का लगा तड़का

Jigra Song Chal Kudiye: आलिया भट्ट की फिल्म जिगर से गाना 'चल कुड़िये' किया गया जारी और इसे सुनने के बाद लोग दीवाने हो गए हैं। आईए देखते हैं क्या है इस गाने में खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 17, 2024 4:09 अपराह्न

Jigra Song Chal Kudiye
Follow Us
---Advertisement---

Jigra Song Chal Kudiye:  आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और  दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) का वह गाना जिसका लोग कर रहे थे बेसब्री से इंतजार वह आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। कहने में दो राय नहीं है कि अपकमिंग फिल्म जिगरा (Jigra) के ‘चल कुड़िये‘ (Jigra Song Chal Kudiye) गाने को सुनने के बाद आप भी जुनूनी और जज्बाती हो जाएंगे। यह लोगों को मोटिवेशन देने के लिए परफेक्ट है और यही वजह है कि इस गाने का खुमार फैंस पर खूब देखने को मिल रहा है। एक तरफ दिलजीत दोसांझ की आवाज तो दूसरी तरफ इस गाने का लिरिक्स लोगों को जुनूनी बनाने के लिए काफी है। आइए देखते हैं यह वीडियो जो हो रहा है खूब वायरल।

Jigra Song Chal Kudiyeके वीडियो में Alia Bhatt का किलर अंदाज

दिलजीत दोसांझ और आलिया भट्ट की ‘जिगरा’ फिल्म के इस गाने की बात करें तो इसका नाम ‘चल कुड़िये’ है। इसमें लिरिक्स से लेकर दिलजीत दोसांझ की आवाज में वह कसक है जो किसी को भी मोटिवेशन देने के लिए काफी है। इस गाने में एक तरफ दिलजीत दोसांझ अपनी आवाज का जादू चला रहे हैं तो दूसरी तरफ आलिया भट्ट का गजब एक्सप्रेशन देखने के बाद कोई भी दीवाना हो जाए। कहने में दो राय नहीं है कि 8 साल के बाद उड़ता पंजाब के बाद ‘जिगरा’ फिल्म के इस म्यूजिकल मास्टरपीस को सुनने के बाद लोग फिदा हो गए हैं।

Jigra Song Chal Kudiye को Alia Bhatt ने दी आवाज

कुछ देर में इस गाने को 62000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं और लोग इस गाने की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस गाने के वीडियो में आलिया भट्ट के आंखों में वह जुनून और कॉन्फिडेंस साफ दिखाई दे रहा है। एक्ट्रेस एक्सप्रेशन से फैंस के दिल को जीतने में कामयाब हुई। आलिया भट्ट ने दिलजीत दोसांझ के साथ खुद इस गाने में अपनी आवाज दी तो म्यूजिक डायरेक्टर मनप्रीत सिंह हैं लिरिक्स हरमनजीत सिंह के हैं।

Jigra कब हो रही रिलीज

जिगरा फिल्म की बात करें तो यह 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है जिसमें आलिया भट्ट के साथ वेदांग रैना नजर आने वाले हैं। वसन बाला के निर्देशन में इस फिल्म को करण जौहर, अपूर्ण मेहता, आलिया भट्ट, शाहीन भट्ट और शोमन मिश्रा ने प्रोड्यूस किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026