---Advertisement---

‘हाय मंगेतर…’ हाथों में हाथ थामे होने वाले पति के साथ एंजॉय करती दिखी Jiya Shanakar, प्राइवेट मोमेंट इंटरनेट पर वायरल

Jiya Shankar: करण धनक के साथ बीते दिन इंगेजमेंट की फोटोज शेयर करने के बाद एक बार फिर एक्ट्रेस ने खूबसूरत पल की झलक दिखाई है। सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 7, 2026 1:55 अपराह्न

Jiya Shanakar
Follow Us
---Advertisement---

Jiya Shankar: बिग बॉस ओटीटी फेम ने बीते दिन करण धनक के साथ अपनी प्रपोजल फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर काफी चर्चा में रही। वहीं इस सबके बीच अब एक प्राइवेट मोमेंट्स इंटरनेट पर सुर्खियां बटोरने कामयाब रही है जिसे देखकर यूजर्स फिदा हो रहे हैं। कहने में कोई दो राय नहीं है कि जिया शंकर की यह फोटो भी काफी खूबसूरत है जहां वह अपने होने वाले पति के साथ क्वालिटी टाइम एंजॉय कर रही हैं। उन पर जमकर प्यार लुटा रही है। आइए देखते हैं लेटेस्ट खूबसूरत फोटोज में क्या है खास जिसने जिया शंकर के फैंस को दीवाना बना दिया है।

Jiya Shanakar ने प्राइवेट फोटो के साथ कहीं ये बात

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tcx.official (@tcx.official)

दरअसल जिया शंकर ने अपनी एक फोटो होने वाले पति करण धनक के साथ शेयर की जहां दोनों हाथों में हाथ थामे हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस अपनी इंगेजमेंट रिंग को भी फ्लॉन्ट करती हुई दिखी है। दोनों के माथे पर तिलक लगे हुए हैं और सामने कंग्रॅजुलेशन केक दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, “हाय मंगेतर।” सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स प्यार लूटने में पीछे नहीं हैं।

करण धनक की जिया शंकर ने की इस तरह मुंहदिखाई

जाहिर तौर पर जिया शंकर ने जब से अपनी प्रपोजल तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है तब से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। जहां वे हसीन वादियों में इस रोमांटिक पल को एंजॉय कर रही थी। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कैपश्न में लिखा था कि “शायद यह सच है कि प्यार तब मिलता है जब आपकी इसकी सबसे कम उम्मीद करते हैं लेकिन यहां भगवान ने सब्र का इम्तिहान लिया। यह आसान नहीं था पर किसी तरह यह हो गया। हजारों मिल दूर होने के बावजूद घर जैसा एहसास तुमने दिया। तुमने मुझे वह प्यार दिया जिसका मैंने जिंदगी भर इंतजार किया। हम दुनिया में कहीं भी हो घर कोई जगह नहीं बल्कि तुम ही थे। मेरे दोस्त मेरे एबीसीडी तुम्हारे साथ जिंदगी सच में एक एडवेंचर है।”

 

जाहिर तौर पर जिया शंकर और करण धनक की लव स्टोरी फिलहाल सुर्खियों में है और यूजर्स इस कपल पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ranveer Singh

सितम्बर 7, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 24

सितम्बर 7, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 3

सितम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 6, 2026