John Abraham ने ‘फोर्स 3’ की रिलीज से पहले खरीदा शानदार घर, जानें क्या है खासियत?

John Abraham:  जॉन अब्राहम ने अभी हालहि में 84 करोड़ का बंगला खरीदा है। जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। ये घर जॉन के लिए बेहद स्पेशल है।

John Abraham

Picture Credit: Google

John Abraham:  जॉन अब्राहम की अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फॉर्स 3’ काफी चर्चा में हैं। खबरों की मानें तो ये फिल्म 2027 में रिलीज होगी। इसमें एक बार फिर से एक्टर एसीपी यशवर्धन सिंह बनकर वापस लौट रहे हैं।  लेकिन इससे पहले ही उनका आलीशान बंगला चर्चाओं में आ गया है। दरअसल, एक्टर ने अभी हालिह में मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा वेस्ट के ‘बैंडस्टैंड’ में एक बड़ा घर खरीदा है। इसकी कीमत 84 करोड़ के आस-पास बताई जा रही है। खास बात ये है कि, इसे उनके भाई एलन अब्राहम ने डिजाइन किया है।

John Abraham के घर में क्या है खास?

आपको बता दें, ब्रांद्रा में जिस जगह पर जॉन अब्राह्म ने घर खरीदा है। ये फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टी है। ये पूरी तरह उनकी ही है। ये किसी सरकार या फिर सोसाइटी की प्रोपर्टी नहीं हैंं। जॉन अब्राह्म का ये घर 10,953 वर्ग फुट में फैला हुआ है। ये मुम्बई के सबसे वीआईपी एरिए में गिने जाने वाले बंगला बांद्रा वेस्ट की सेंट मार्टिन रोड पर मौजूद है। एक्टर ने अपने इस बार बंगले को लेकर बयान दिया था कि, ‘चकाचौंध वाली नई गगनचुंबी इमारतों में फ्लैट खरीदने के बजाय जमीन और स्वतंत्र बंगलों में निवेश करना पसंद करते हैं। इससे पहले 2023 में भी उन्होंने खार में 70.83 करोड़ का एक बंगला खरीदा था।’ जॉन अब्राहम का नया घर पेड़ पौधों से घिरा हुआ है। ये बहुत ही शांत और खूबसूरत प्रोपर्टी है।

जॉन अब्राहम की फिल्म ‘फोर्स 3’ की क्यों हो रही चर्चा?

जॉन अब्राहम की मूवी ‘फोर्स 3’ साल 2027 में रिलीज होगी। इसमें एक्टर एसीपी यशवर्धन सिंह का रोल कर रहे हैं। फॉर्स फ्रेंचाइजी की ये बेस्ट फिल्म बताई जा रही है। फिल्म का निर्देशन भव धूलिया कर रहे हैं।इसका बजट 130 करोड़ के आस-पास है। मूवी की कहानी न्याय और गुंडागर्दी के आस-पास घूमेगी।

Exit mobile version