---Advertisement---

Karan Johar की इस फिल्म से इंस्पायर हुए John Wick के डायरेक्टर, बनाने वाले हैं हॉलीवुड रीमेक

kill Movie Remake: खबरें सामने आ रही हैं कि, John Wick के डायरेक्टर करण जोहर की फिल्म किल से इंस्पायर होकर इसका हॉलीवुड रीमेक बनाने वाले हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 2, 2024 1:57 अपराह्न

kill Movie Remake
Follow Us
---Advertisement---

kill Movie Remake: कोरियोग्राफर और मशहूर एक्टर राघव जुयाल की क्राइम थ्रिलर मूवी जल्द बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने वाली है। फिल्म के रिलीज़ होने से पहले ही इससे जुड़ी एक ऐसी बड़ी खबर समाने आ रही है जिसे सुन आप भी हैरान रह जाएंगे। बताया जा रहा है कि, करण जौहर की इस फिल्म किल का हॉलीवुड रीमेक बनने जा रहा है। बता दें इस रीमेक को और कोई नहीं जॉन विक के डायरेक्टर चैड स्टेल्स्की डायरेक्ट करने वाले हैं। चलिए इस खबर पर विस्तारपूर्वक बात करते हैं।

करण जौहर ने सुनाई खुशखबरी

हाल में मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक स्टोरी पोस्ट की और बताया कि, जॉन विक डायरेक्टर चैड स्टेल्स्की उनकी अपकमिंग फिल्म किल का रीमेक बनाने जा रहे हैं। अपनी इस स्टोरी में फिल्ममेकर ने एक आर्टिकल का स्क्रीनशॉट और उसका लिंक लगाया है। करण जौहर और उनकी फिल्म के लिए यह काफी बड़ी बात है कि, उनकी मूवी के रिलीज़ से पहले ही उनकी फिल्म का रीमेक बनने जा रहा है।

क्या है फिल्म की कहानी?

अगर बात की जाए फिल्म के कहानी की तो, बता दें राघव जुयाल की यह फिल्म एक क्राइम थ्रिलर मूवी है, जिसमें एक्शन के साथ-साथ इंटेंस रोमांस को भी दिखाया जाएगा। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज़ कर दिया गया है जो काफी दमदार है और लोगों को काफी ज्यादा पसंद भी आ रहा है।

कब रिलीज़ की जाएगी फिल्म?

धर्मा प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को बड़े पर्दे पर 5 जुलाई 2024 को रिलीज़ किया जाएगा जिसे आप अपने नजदीकी सिनेमाघरों में जा कर देख सकेंगे। इसी के साथ आपको बता दें फिल्म में राघव के अलावा तान्या मनिकताला और लक्ष्य लालवानी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में तान्या और लक्ष्य कपल के रूप में तो, राघव सीरियल किलर के किरदार में नजर आ सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

जून 2, 2026

Sushmita Sen

जून 2, 2026

Salman Khan

जून 2, 2026

Kangana Ranaut

जून 2, 2026

Madhuri Dixit

जून 2, 2026

Sonakshi Sinha

जून 2, 2026