---Advertisement---

Jolly LLB 3 Vs Nishaanchi Box Office Collection Day 4:अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने चार दिन में ही बनाया रिकॉर्ड, अनुराग कश्यप को चटाई धूल

Jolly LLB 3 Vs Nishaanchi Box Office Collection Day 4:अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 ने अनुराग कश्यप की मूवी निशानची को बुरी तरह से पछाड़ दिया है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में ये मूवी बहुत पीछे रह गई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 23, 2025 10:42 पूर्वाह्न

Jolly LLB 3 Vs Nishaanchi Box Office Collection Day 4
Follow Us
---Advertisement---

Jolly LLB 3 Vs Nishaanchi Box Office Collection Day 4: कॉमेडी के किंग अरशद वारसी और अक्षय कुमार ने ये साबित कर दिया है कि, बॉक्स ऑफिस पर उन्हीं का ही राज चलता है। जॉली एलएलबी 3 ने थिएटर में तहलका मचा रखा है। शुक्रवार को अनुराग कश्यप की निशानची फिल्म भी रिलीज हुई थी। लेकिन जॉली के आगे ये चारों खाने चित हैं और दर्शकों का भारी आकाल झेल रही है। मेकर्स के साथ ऑडियंस को उम्मीद थी कि, जॉली एलएलबी 3 और बाला साहब बाल ठाकरे के पोते एश्वर्य ठाकरे की फिल्म निशानची के बीच टक्कर होगी। लेकिन ऑडियंस ने अक्षय कुमार की फिल्म पर इतना ज्यादा प्यार लुटाया कि, इसे कोई पूछ ही नहीं रहा है।

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 4 में आयी गिरावट

जॉली एलएलबी 3 को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने बहुत ही कम समय में 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

अरशद वारसी और अक्षय कुमार की मूवी का बजट 80 से 85 करोड़ रुपए है। लेकिन इस मूवी ने अभी तक टोटल कमाई 59.25 करोड़ की है। ऑपनिंग डे पर ये कलेक्शन 12.5 करोड़ रुपए था। शानिवार को इस मूवी ने 20 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं, रविवार को ये कमाई 21 करोड़ हुई। जॉली एलएलबी 3 तेजी से आगे बढ़ रही थी। लेकिन चौथे दिन इसमें गिरावट आ गई और मूवी का कलेक्शन 5.75 करोड़ रुपए हुआ है। मेकर्स के लिए ये झटका है।

अनुराग कश्यप की Nishaanchi पर भारी पड़ रहे अक्षय कुमार और अरशद वारसी

अनुराग कश्यप की निशानची फिल्म को भी रिलीज हुए 4 दिन हो चुके हैं। इसमें बाला साहब बाल ठाकरे के पोते एश्वर्य ठाकरे की एक्टिंग देखने लायक है।

पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

कानपुर की देसी भाषा और कॉमेडी के साथ क्राइम पर आधारित इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही बुरा हाल है। इसने चौथे दिन सिर्फ 1 लाख रुपए की कमाई की है। ऑपनिंग डे पर ये कलेक्शन 25 लाख था। इसके बाद ये थोड़ा सा बढ़ा और अभी तक इस फिल्म ने सिर्फ 1 करोड़ की कमाई की है। अनुराग कश्यप की इस मूवी पर सुभाष कपूर की जॉली एलएलबी 3 भारी पड़ रही है। ऑडियंस अक्षय कुमार और अरशद वारसी को देखना काफी पसंद कर रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 5

अक्टूबर 7, 2026

Kiara Advani

अक्टूबर 7, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 61

अक्टूबर 7, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 7, 2026

Kanika Mann

अक्टूबर 7, 2026

Jaya Bachchan

अक्टूबर 6, 2026