---Advertisement---

क्यों जय मेहता संग शादी को लेकर खुश नहीं थी Juhi Chawla? 29 साल बाद एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Juhi Chawla: अपनी शादी को लेकर जूही चावला ने किया खुलासा, कहा उस समय ग्रैंड वेडिंग के लिए नहीं थी तैयार, सास ने किया सपोर्ट, आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 4, 2024 1:00 अपराह्न

Juhi Chawla
Follow Us
---Advertisement---

Juhi Chawla: जूही चावला वह नाम है जिसे आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन फिल्मों और दमदार अदाकारी से लोगों के बीच अपनी एक अलग पहचान बना चुकी जूही फिलहाल फिल्मों से भले ही दूर हो लेकिन वह किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। 1995 में उन्होंने जय मेहता के साथ शादी रचाई जिसे लेकर वह काफी सुर्खियों में भी रही। स्टारडम के समय उनकी शादी ने लोगों को हैरान कर दिया। वहीं सालों बाद अब एक्ट्रेस ने इस बात को लेकर चुप्पी तोड़ी है कि वह उस समय शादी से खुश नहीं थी। वह काफी डरी हुई थी। आइए जानते हैं क्यों।

क्यों शादी को लेकर जूही नहीं थी तैयार

हाल ही में गुजरात चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के साथ बातचीत करते हुए जूही चावला ने कहा कि वह उस समय शादी के लिए खुश नहीं थी। वह काफी डरी हुई थी। फिल्मों की शूटिंग जारी थी और मेरे पास कई फिल्में थी। अपने करियर को खोने का डर था। वहीं मेरी मां के निधन को सिर्फ एक साल हुए थे। मैं यही सोच रही थी कि मेरी मां भी नहीं रही, अब करियर भी नहीं रहेगा, कुछ भी नहीं बचा इसलिए मैं शादी से कैसे खुश हो जाऊं। मैं काफी डरी हुई थी।”

सास को करने पड़े 2000 इनवाइट कैंसिल

जूही चावला ने आगे बताया कि वह इस बारे में अपनी सास से बात की और फिर उन्होंने जवाब दिया ठीक है। एक्ट्रेस ने बताया कि मेरी शादी को लेकर दुनिया भर के करीब 2000 मेहमानों को निमंत्रण पत्र भेजा गया था। मैंने अपने घर के लोगों को इस बात के लिए मनाया कि मैं कोई ग्रैंड वेडिंग नहीं करना चाहती हूं और सोचिए कि मेरी सास 2000 भेजे गए इनविटेशन को कैंसिल कर देती है।

घर में हुई थी शादी

जूही चावला ने अपनी सास की तारीफ में कहा कि उन्होंने मेरी बात मानी और उन्होंने ग्रैंड वेडिंग ना कर घर में मेरी शादी करवाई। उस दौरान सिर्फ 80 से 90 लोग वहां मौजूद थे। सिर्फ मेरी वजह से वह इनविटेशन कैंसिल किया गया और एक प्राइवेट शादी हुई। 29 साल बाद जूही चावला ने इस बारे में चुप्पी तोड़ी जब वह दो बच्चों की मां बन चुकी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026