---Advertisement---

July 2024 OTT Releases: ‘मिर्जापुर सीजन 3’ ही नहीं इन फिल्मों और वेब सीरीज को लेकर भी है क्रेज, फटाफट नोट कर लें तारीख

July 2024 OTT Releases: जुलाई के महीने में होने वाला है जबरदस्त मस्ती और लगने वाला है कॉमेडी का तड़का क्योंकि रिलीज हो रही है ये फिल्में और वेब सीरीज।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 1, 2024 1:18 अपराह्न

July 2024 OTT Releases
Follow Us
---Advertisement---

July 2024 OTT Releases: एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए यह महीना काफी खास होने वाला है क्योंकि आप इस दफा घर बैठे कर सकते हैं वेब सीरीज को एंजॉय। जी हां, इस लिस्ट में मिर्जापुर से लेकर इमरान हाशमी की वेब सीरीज ‘शो टाइम’ तक शुमार है जिसे आप भीषण गर्मी में घर बैठे एसी ऑन कर लुत्फ उठा सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं जाने की भी जरूरत नहीं है। कहने में दो राय नहीं है कि एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए यह महीना डबल डोज लेकर आ रहा है क्योंकि यहां रिलीज होने जा रही है यह वेब सीरीज और फिल्में जिन्हें आप कर सकते हैं एंजॉय।

मिर्जापुर सीजन 3

इसके दोनों सीजन को लोगों ने खूब पसंद किया और यही वजह है कि तीसरा सीजन भी अनाउंसमेंट के साथ ही छा गया है। अगर इस वेब सीरीज की बात करें तो इसके टीजर को लोगों ने खूब पसंद किया और अब इसकी रिलीज तारीख का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अली फजल, पंकज त्रिपाठी, रसिका दुग्गल और विजय वर्मा यह या वेब सीरीज 5 जुलाई 2024 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है।

शो टाइम

जुलाई ओटीजी रिलीज की बात करें तो इसमें इमरान हाशमी और मौनी रॉय की वेब सीरीज ‘शो टाइम’ का नाम भी शुमार है जो 12 जुलाई को डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। फिल्म इंडस्ट्री की यह कहानी है और इसमें महिमा मकवाना और इमरान हाशमी के अलावा श्रिया शरन, राजीव खंडेलवाल जैसे सितारे नजर आ रहे हैं।

कमांडर करण सक्सेना

गुरमीत चौधरी की एक्शन थ्रिलर आधारित यह वेब सीरीज काफी दिलचस्प है जो 8 जुलाई 2024 को डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है जिसके लिए फैंस ओवर एक्साइटेड हैं।

त्रिभुवन मिश्रा सीए टॉपर

जुलाई रिलीज की बात करें तो इसमें ‘त्रिभुवन मिश्रा सीए टॉपर’ का नाम भी शुमार है और यह 18 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है जिसमें पंचायत के स्टार फैसल मलिक भी दिखाई देंगे।

पिल

https://www.youtube.com/watch?v=OIUofCgJ7k8

रितेश देशमुख की डेब्यू वेब सीरीज ‘पिल’ जिओ सिनेमा पर 12 जुलाई को स्ट्रीम होने वाली है जिसके लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह करप्शन पर आधारित वेब सीरीज होने वाली है जिसे आप इंजॉय कर सकते हैं।

ककुड़ा

हाल ही में शादी के बंधन में बंधी सोनाक्षी सिन्हा की यह हॉरर कॉमेडी फिल्म निश्चित तौर पर फैंस के लिए मोस्ट अवेटेड लिस्ट में शुमार है जो जी5 पर 12 जुलाई 2024 को स्ट्रीम होगी।

वाइल्ड वाइल्ड पंजाब

वरुण शर्मा, सनी सिंह मनजोत सिंह और जस्सी गिल की कॉमेडी निश्चित तौर पर काफी एक्साइटिंग होने वाली है और यह 10 जुलाई 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026