रंग की वजह से खुद ट्रोल हुई Kajol ने इस तरह किया निसा देवगन का कायाकल्प, आर्टिफिशियल ब्यूटी नहीं तो क्या है रंगत बदलने का राज

Kajol: अपनी रंग को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग झेलने वाली एक्ट्रेस ने बेटी के कायाकल्प को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी। क्या आपको पता है कि उन्होंने निसा देवगन के कायाकल्प का राज कोई प्लास्टिक सर्जरी नहीं बल्कि घरेलू नुस्खे बताती हैं।

Kajol

Photo Credit- Google Kajol

Kajol: 51 साल की उम्र में अपनी फिटनेस और खूबसूरती को लेकर आज भले ही एक्ट्रेस अपनी एक अलग पहचान बन चुकी है लेकिन कभी रंग को लेकर काफी विवादों का सामना उन्हें करना पड़ा है। वहीं इस सबके बीच उनकी बेटी निसा देवगन भी रंग को लेकर विवादों में रही है। उन पर ट्रांसप्लांट तक का आरोप लगाया गया लेकिन इस सब के बीच क्या आपको पता है कि निसा के कायाकल्प में उनकी मां काजोल ने साथ दिया है। उनकी वजह से यह संभव हो सका है। काजोल के जन्मदिन पर जानते हैं कि कैसे बेटी की रंगत को बदल दिया।

Kajol से जानें सुबह उठकर क्या करती है निसा देवगन

काजोल ने बताया कि कैसे उन्होंने ब्यूटी हैक्स को अपनाकर अपनी बेटी के कायाकल्प में खास जिम्मेदारी निभाई है। एक्ट्रेस के मुताबिक उनकी बेटी हर दिन खाली पेट 2 से 3 ग्लास गर्म पानी पीती है और यह उनकी सुबह की शुरुआत होती है।

निसा देवगन की डाइट से लेकर स्किन का इस तरह ख्याल रखती है काजोल

इसके अलावा काजोल ने अपनी बेटी की डाइट को लेकर भी खुलासा किया। उन्होंने कहा कि वह उबले अंडे, फल और दलिया का सेवन करती है। जहां तक हो सके हैवी डाइट लेने से वह परहेज करती है। स्टार किड इस बात का ध्यान रखती है कि वह जो भी खा रही है वह हेल्दी हो और हैवी मिल से बचकर रहती है। वहीं काजोल के मुताबिक उनकी बेटी स्किन हेल्थ और ब्यूटी से जुड़ी हर चीजों को सर्च करती है और तीन दिन हफ्ते में फेस मास्क लगाती है।

फिटनेस को लेकर क्या फॉलो करती है काजोल की बेटी

इतना ही नहीं काजोल देवगन ने यह भी बताया कि उनकी बेटी अपने पिता की तरह फिटनेस पर ध्यान देती है और हर दिन योग और कार्डियो करने में यकीन रखती है।

ऐसे में इतना तो तय है कि काजोल अपनी बेटी को खूबसूरत दिखने के लिए इस बात का ध्यान रखती है कि वह जो भी फॉलो करें वह हेल्दी हो ताकि इसका कोई साइड इफेक्ट ना हो। 51 साल की काजोल को पहले उनके रंग को लेकर काफी ट्रोल किया गया लेकिन वह हर बार लोगों को जवाब देने में पीछे नहीं रही।

 

 

Exit mobile version