---Advertisement---

Kalki 2898 AD 2: प्रभास-दीपिका की सीक्वल फिल्म कब तक होगी रिलीज? शूटिंग और तैयारी को लेकर जानिए खास अपडेट

Kalki 2898 AD 2: प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म को लेकर सीक्वल बनाने की तैयारी में मेकर्स, रिलीज डेट को लेकर जानिए क्या है खास अपडेट।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 4, 2024 3:57 अपराह्न | Updated: जुलाई 5, 2024 3:32 अपराह्न

Kalki 2898 AD 2
Follow Us
---Advertisement---

Kalki 2898 AD 2: प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म कल्कि 2898 एडी सिनेमाघरों में लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुई है। फिल्म को लोग किस कदर पसंद कर रहे हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। यही वजह है कि मेकर्स फिल्म के दूसरे पार्ट को जल्द ही लाने के लिए तैयार हैं। कल्कि 2898 एडी के यूनिवर्स की बात नाग अश्विन पहले ही कर चुके हैं और ऐसे में सेकंड पार्ट को लेकर खबरें सामने आई है। प्रभास की फिल्म के सीक्वल की रिलीज डेट को लेकर भी रिपोर्ट में अटकलें जारी है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कब तक आएगी प्रभास की ‘कल्कि 2898 एडी’ का दूसरा पार्ट जिसमें दिखाई जाएगी आगे की कहानी।

लोगों को ज्यादा नहीं करना पड़ेगा इंतजार

नाग अश्विन के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म के सीक्वल को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं जिसकी जानकारी पहले पार्ट में दे दी गई है। वहीं मेकर्स ने इस बात का भी खुलासा कर दिया है कि फिल्म को लेकर करीब 60 फ़ीसदी काम हो चुका है। ऐसे में इतना तो तय है कि फिल्म के दूसरे पार्ट को देखने के लिए फैंस को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

कब शुरू हो सकती है शूटिंग

अगर पार्ट 2 के बारे में बात करें तो इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू होने वाली है। जी हां, फैंस को खुश करने के लिए मेकर्स ज्यादा देर नहीं करना चाहते हैं और इसलिए वह इस साल के अंत में इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। हालांकि इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन माना जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगी।

कब रिलीज हो सकती है फिल्म

वहीं कल्कि 2898 एडी पार्ट 2 को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन कहा जा रहा है कि फिल्म 2025 में मई या जून के महीने में रिलीज हो सकती है जो एक्साइटिंग होने वाला है। कहने में दो राय नहीं है इस यूनिवर्स फिल्म को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं।

खास रही कल्कि 2898 एडी

जहां तक कल्कि 2898 एडी की बात करें तो फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण के अलावा अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा के किरदार में छाए हुए हैं। इसके अलावा कमल हासन, दिशा पटानी जैसे सितारे भी इस फिल्म में दिखाई दिए। फिल्म दुनिया भर में करीब 700 करोड़ से अधिक की कमाई कर अपनी एक पहचान बनाई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026