---Advertisement---

Kalki 2898 AD Twitter Review: थिएटर में उमड़ी भीड़ ने कहा ‘सुपरहिट’ तो एक को आया हॉलीवुड का मजा, देखें लोगों की प्रतिक्रिया

Kalki 2898 AD Twitter Review: दीपिका पादुकोण और प्रभास की साइंस फिक्शन फिल्म कल्कि 2898 एडी को देखने के बाद क्या कह रहे हैं लोग, आइए जानते हैं सोशल मीडिया पर मिल रहे रिएक्शन।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 27, 2024 1:18 अपराह्न

Kalki 2898 AD Twitter Review
Follow Us
---Advertisement---

Kalki 2898 AD Twitter Review: प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘कल्कि 2898 AD‘ रिलीज होने के बाद लगातार ट्रेंड में है। फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो सुबह से शुरू है और ऐसे में इसे देखने के बाद लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग इसे हॉलीवुड से तुलना कर रहे हैं तो कुछ इसे ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। फिल्म देखने के बाद अलग-अलग जगह पर लोगों का क्रेज देखा रहा है और इसे लेकर फैंस अपनी बेताबी भी जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि इसका जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। ऐसे में आइए देखते हैं आखिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किस तरह मिल रहे हैं लोगों से फिल्म को रिएक्शंस।

कल्पना से परे है नाग अश्विन की फिल्म

फिल्म के बारे में जहां तक बात करें तो इसमें प्रभास दीपिका पादुकोण के अलावा अश्वस्थामा के किरदार में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दिशा पटानी के अलावा कैमियो रोल में विजय देवरकोंडा भी नजर आए हैं। वहीं इस साइंस फिक्शन फिल्म को देखने के बाद लोग नाग अश्विन के निर्देशन की भी तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि लंबे अंतराल के बाद इस तरह की फिल्म देखने को मिली है जो कल्पना से परे है।

फिल्म को लेकर लोगों के रिएक्शन

https://twitter.com/sravan_kumar6/status/1806130026749845586

एक दर्शक ने लिखा , “कल्कि तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से असली अंतर्राष्ट्रीय कंटेंट। नेक्स्ट-लेवल ग्राफिक डिज़ाइन, प्रभास और अमिताभ बच्चन के एक्शन सीक्वेंस और सुपरस्टार कास्ट सबसे अलग हैं।”

एक ने लिखा , “पहला भाग: दृश्यात्मक रूप से विशाल। शुरुआत असाधारण है और बीच में ही धीमी पड़ जाती है। हालाँकि, अंतराल बिंदु उम्मीदें बढ़ाता है।”

https://twitter.com/badal_bnftv/status/1806185945152279035

एक फैन ने लिखा , “अंतराल – यह हमारे महाकाव्यों और भविष्यवाणी से प्रेरित दृश्यों के दौरान महाकाव्य है… आह, शुरुआत और अंतराल से ठीक पहले बीच के कुछ दृश्य छोटे होते तो परफेक्ट हो जाता लेकिन फिर भी… अब तक बहुत अच्छा चल रहा है।”

दूसरे फैन ने लिखा , “महाभारतम सीक्वेंस के लगभग 30 मिनट, हर फ्रेम दिव्य और जादुई होगा।”

एक यूजर का कहना है कि “नाग आश्विन आपने हमें अपनी दुनिया में डुबोकर निर्देशक का अंतिम लक्ष्य हासिल कर लिया। आपका संगीत बेहतरीन है और दृश्यों के साथ यह और भी प्रभावशाली बन गया है। तेलुगु में सिनेमा की इस खूबसूरत कृति को बनाने के लिए धन्यवाद।”

एक ने लिखा, “टॉलीवुड लेधु बॉलीवुड लेधु रेबेलवुड एंथे” 2000 करोड़, हॉलीवुड स्तर और विश्व ब्लॉकबस्टर” जय विद्रोही सितारा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026