---Advertisement---

‘जिम्मेदारी कुर्बानी बन गई…’ Kangana Ranaut की ‘भारत भाग्य विधाता’ से होगी दिलजीत दोसांझ से टक्कर, जानिए रिलीज तारीख

Kangana Ranaut: भारत भाग्य विधाता से एक बार फिर इमरजेंसी एक्ट्रेस पर्दे पर वापसी करने वाली है। ऐसे में लोग इसे लेकर एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। हालांकि इसकी तकरार सिनेमाघर में दिलजीत दोसांझ की फिल्म से होने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 6, 2026 4:18 अपराह्न

Kangana Ranaut
Follow Us
---Advertisement---

Kangana Ranaut: इमरजेंसी में इंदिरा गांधी के किरदार को जिस अंदाज में खूबसूरती से एक्ट्रेस ने निभाया है वह लोग भूल नहीं पाएंगे यह सच है कि अपनी हर एक फिल्म से भाजपा नेता और अभिनेत्री कंगना रनौत लोगों का दिल जीत लेती है। वहीं इस सब के बीच उनकी आने वाली फिल्म भारत भाग्य विधाता के पोस्टर को शेयर करते हुए रिलीज तारीख की घोषणा कर दी गई है। यहां निश्चित तौर पर यह रिलीज तारीख खास है क्योंकि इसी दिन दिलजीत दोसांझ की मैं वापस आऊंगा लॉक किया गया है। कंगना रनौत की फिल्म क्यों खास है आइए जानते हैं।

भारत भाग्य विधाता के साथ कंगना रनौत ने बढ़ा दी बेचैनी

जहां तक पोस्ट की बात करें तो इसमें दिखाया गया है कि मुंबई पर हमला और मुंबई के हॉस्पिटल हाई अलर्ट के बीच कैसे हमलावर आतंक दिखा रहे हैं। ऐसे में अस्पताल के स्टाफ भी छिपते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा कि “आम लोगों की अनोखी कहानी! उस रात की कहानी, जब इंसानियत डर से ज़्यादा मज़बूत हुई। जब ज़िम्मेदारी कुर्बानी बन गई। जब एकता फ़र्ज़ बन गई। और हिम्मत ने जानें बचाईं। भारत के असली हीरो की अनकही कहानी।”

भारत भाग्य विधाता पर क्या बोली Kangana Ranaut

इस बारे में कंगना रनौत ने कहा, “हम आम तौर पर बहादुरी के बड़े, ड्रामा वाले कामों का जश्न मनाते हैं, लेकिन असली हिम्मत बहुत शांत होती है, वह आगे आती है, पीछे रहती है, और जो करने की ज़रूरत होती है वह करती है। भारत भाग्य विधाता हिम्मत, त्याग, इंसानियत और एकता की एक अनकही कहानी बताती है, आम लोगों की जो डर और ज़िंदगी के बीच खड़े थे। यह सही मायने में देशभक्ति है, जहां फर्ज़ काम में बदल जाता है। मुझे एक ऐसी कहानी का हिस्सा होने पर गर्व है जो उन लोगों को श्रद्धांजलि देती है जिन्होंने शहर को उसके सबसे मुश्किल पलों में एक साथ रखा, और मैं 12 जून को दर्शकों को इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हूं।”

दिलजीत दोसांझ की फिल्म से होगी तकरार

मनोज तपाड़िया के निर्देशन में बनने बाली भारत भाग्य विधाता 12 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है जहां इसकी तकरार सिनेमाघरों में दिलजीत दोसांझ शरवरी वाघ और वेदांग रैना की फिल्म मैं वापस आऊंगा से होने वाली है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 25, 2026

The Vvaan Review

सितम्बर 25, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 25, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 1

सितम्बर 25, 2026